Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना उपभोक्ताओं के लिए किफायती एवं उपयोगी

*- प्रधानमंत्री की दूरदर्शी योजना जनहितकारी : श्री रूपचंद भीमनानी*

 

*- सोलर प्लांट लगाने से श्री रूपचंद भीमनानी के घर के बिजली के बिल में कमी आने से मिली राहत*

 

*- ग्रीन एनर्जी से पर्यावरण को मिल रहा लाभ*

 

*- जनमानस को अधिक से अधिक लेना चाहिए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ*

 

राजनांदगांव 24 जून 2026। शासन की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना उपभोक्ताओं के लिए किफायती और उपयोगी साबित हो रही है। सौर ऊर्जा अक्षय ऊर्जा का स्रोत है। यह न केवल पर्यावरण मित्र है, बल्कि भविष्य की ऊर्जा की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिले में इस योजना के प्रति नागरिकों का रूझान बढ़ा है। ऊर्जा विभाग के प्रतिनिधि श्री रूपचंद भीमनानी ने अपने स्टेशन रोड पुरानी सिविल लाईन स्थित निवास में छत पर 3 केवी क्षमता की सोलर इकाई स्थापित की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की यह योजना बहुत अच्छी है। उन्होंने दूरदर्शी सोच के साथ यह योजना प्रारंभ की है। जिससे हम बिजली के उपभोक्ता बनने के साथ-साथ बिजली उत्पादक भी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रीन एनर्जी प्रदूषण रहित होती है और इस योजना के माध्यम से पर्यावरण को भी लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पहले बिजली का बिल 10 हजार रूपए आता था, जो घटकर अब 6 हजार रूपए हो गया है। शासन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 1 लाख 8 हजार रूपए सब्सिडी मिली है, जिससे बचत हुई है। 2 साल बाद यह सोलर प्लांट नि:शुल्क हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का जनमानस को अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए तथा अपने घर की छत पर सोलर प्लांट लगाना चाहिए। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना बिजली के बिल से मुक्ति दिलाने तथा ऊर्जा संरक्षण की दिशा में कारगर साबित हो रहा है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत स्थापित प्लांट नेट मीटरिंग द्वारा विद्युत ग्रिड से संयोजित होगा, जिससे उपभोक्ता द्वारा अपनी खपत से अधिक उत्पादित बिजली ग्रिड में सप्लाई हो जाती है। इससे न केवल उपभोक्ता के घर का बिजली बिल शून्य हो जाता है, बल्कि ग्रिड में दी गई बिजली के एवज में अतिरिक्त आय भी प्राप्त होती है। रूफटॉप सोलर संयंत्र की क्षमता अनुसार लागत राशि एवं सब्सिडी अलग-अलग है। उपभोक्ता द्वारा सोलर प्लांट के ब्रांड चयन कर सकते है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 1 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट पर केन्द्र सरकार द्वारा 30 हजार रूपए एवं राज्य शासन द्वारा 15 हजार रूपए कुल 45 हजार रूपए सब्सिडी प्रति प्लांट दिए जाने का प्रावधान है। इसी तरह प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 2 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट पर केन्द्र सरकार द्वारा 60 हजार रूपए एवं राज्य शासन द्वारा 30 हजार रूपए कुल 90 हजार रूपए तथा 3 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट पर केन्द्र सरकार द्वारा 78 हजार रूपए एवं राज्य शासन द्वारा 30 हजार रूपए कुल 1 लाख 8 हजार रूपए सब्सिडी प्रति प्लांट दिए जाने का प्रावधान है। प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को वेबसाईट pmsuryaghar.gov.in या पीएम सूर्यघर मोबाईल एप पर पंजीयन कर लॉग इन आईडी प्राप्त करना होगा। इसके बाद वेब पोर्टल पर उपलब्ध वेंडर का चुनाव कर बिजली कर्मचारी की मदद से वेब पोर्टल पर पूर्ण आवेदन करना होगा। निर्धारित अनुबंध हस्ताक्षरित होने के पश्चात वेंडर द्वारा छत पर प्लांट की स्थापना एवं डिस्कॉम द्वारा नेट मीटर स्थापित किया जाता है। स्थापित प्लांट के सत्यापन पश्चात शासन द्वारा सब्सिडी ऑनलाईन जारी कर दी जाती है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

    कटिंग-पॉलिशिंग के आधुनिक प्रशिक्षण के लिए पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय बनेगा नॉलेज पार्टनर, ‘बस्तर ब्रांड’ को मिलेगा बढ़ावा   *कोरंडम से बस्तर को मिलेगी नई पहचान, खनन से मूल्य संवर्धन…

    Read more

    आयस्टर मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बन रही टिकेश्वरी साहू, बिहान योजना ने बनाया आर्थिक रूप से सशक्त

    रायपुर , 31 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार के नए अवसरों से जुड़ रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात