Ro no D15139/23

अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी बगीचा के गुडलू में 135 घन मीटर रेत जब्त 83 हजार रुपये से अधिक अर्थदंड एवं राजस्व की गई वसूल

जशपुरनगर 25 जून 2026/ जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी क्रम में अवैध रेत डंप एवं रेत तस्करी संबंधी शिकायत पर खनिज विभाग द्वारा जांच एवं कार्रवाई की गई। जांच के दौरान बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गुडलू में 19 जून 2026 को 135 घन मीटर रेत का अवैध भंडारण पाया गया। खनिज विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित रेत को जब्त कर लिया तथा खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया।
कार्रवाई के दौरान अवैध रेत भंडारण के मामले में 40 हजार 780 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। इसके अतिरिक्त अवैध रेत परिवहन के चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज करते हुए 42 हजार 736 रुपये की राशि खनिज मद में जमा कराई गई।
सहायक खनि अधिकारी जशपुर ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके तथा शासन को राजस्व की हानि न हो। जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन या भंडारण की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

  • Related Posts

    स्थानीय बाजार में अब 140 रुपये किलो बिकेगी ग्रामीण तालाबों की मछली

    20 प्रतिशत मत्स्य उत्पादन के स्थानीय विक्रय की दर में 20 रुपये प्रति किलो की वृद्धि मछुआरा समितियों, समूहों और डुबान क्षेत्र के परिवारों को मिलेगा बेहतर मूल्य धमतरी, 3…

    Read more

    मेहनत और लगन से प्रतिभाओं ने बढ़ाया परिवार व समाज का गौरव– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

      उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कौशिक समाज की प्रतिभाओं का किया सम्मान प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन कर मेहनत और लगन से आगे बढ़ने का किया प्रेरित रायपुर, 03 अक्टूबर 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी