Ro no D15139/23

आषाढ़ के प्रथम दिवस पर दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव 29 एवं 30 जून को

ऐतिहासिक धरोहर, संस्कृति, साहित्य और लोककला का होगा भव्य संगम
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, विविध सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

अम्बिकापुर 27 जून 2026/   सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक धरोहर रामगढ़ में आषाढ़ के प्रथम दिवस 29 एवं 30 जून 2026 को दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, इतिहास, पुरातत्व, साहित्य एवं पर्यटन का अद्भुत समागम देखने को मिलेगा।

महोत्सव के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल करेंगे। कार्यक्रम में सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, साहित्यकार, इतिहासकार, कलाकार एवं बड़ी संख्या में पर्यटक तथा स्थानीय नागरिक शामिल होंगे।

29 जून को होगा शुभारंभ
महोत्सव का शुभारंभ 29 जून को प्रातः 10ः30 बजे अतिथियों के आगमन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा। इसके पश्चात स्वागत समारोह, अतिथियों का उद्बोधन तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। दिनभर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति पर आधारित विभिन्न लोकनृत्य एवं लोकगीत प्रस्तुत किए जाएंगे। शाम को सुप्रसिद्ध लोक एवं सांस्कृतिक कलाकारों की विशेष प्रस्तुतियां महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगी।

रामगढ़ की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू
महोत्सव के दौरान आगंतुकों को विश्व की प्राचीनतम रंगशाला के रूप में प्रसिद्ध सीताबेंगरा गुफा, ऐतिहासिक जोगीमारा गुफा, रामगढ़ पर्वत श्रृंखला तथा अन्य पुरातात्विक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। विशेषज्ञों द्वारा इन धरोहरों के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी भी दी जाएगी।

30 जून को होंगे साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजन
महोत्सव के दूसरे दिन 30 जून को साहित्य, इतिहास एवं संस्कृति पर केंद्रित परिचर्चाएं, लोककलाओं की प्रस्तुति, जनजातीय संस्कृति का प्रदर्शन, स्थानीय हस्तशिल्प एवं पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। विभिन्न विद्यालयों एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का सम्मान किया जाएगा।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

रामगढ़ महोत्सव के माध्यम से जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। महोत्सव में आने वाले पर्यटकों को रामगढ़ क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, पुरातात्विक धरोहरों तथा स्थानीय जनजातीय संस्कृति से परिचित होने का अवसर प्राप्त होगा।

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों, साहित्यकारों, कलाकारों, विद्यार्थियों एवं पर्यटकों से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में सहभागिता कर इसे सफल बनाने की अपील की है।

  • Related Posts

    29 जून से 06 जुलाई तक सरकारी सप्ताह का आयोजन होगा

    रायपुर l भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के गठन के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में *29 जून से 6 जुलाई* तक *सहकारिता सप्ताह* का आयोजन किया जाएगा। जिसकी…

    Read more

    “हज़रत इमाम हुसैन हिन्दुस्तान आना चाहते थे -” मौलाना असग़र मेहदी 

    राजधानी में “यौमे आशूरा” पर निकला मातमी जुलूस कलात्मक ताज़ियों को देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब हुसैनियों ने किया हज़रत इमाम हुसैन का मातम   रायपुर 26 जून । पैग़म्बर…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    PM MODI ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    PM MODI  ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे