Ro no D15139/23

पेंशन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रशासन सक्रिय, लंबित राशि एरियर्स सहित मिलेगी

धमतरी, 27 जून 2026/ पेंशन भुगतान संबंधी समाचार के परिप्रेक्ष्य में उप संचालक, समाज कल्याण ने स्पष्ट किया है कि सामाजिक सहायता अंतर्गत संचालित केंद्रीय पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों की लंबित पेंशन का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

ऐसे सभी हितग्राहियों से अपील की है कि जिनकी पेंशन किसी कारणवश लंबित है, वे घबराएं नहीं। आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद उन्हें लंबित अवधि की पूरी राशि एरियर्स सहित एकमुश्त प्रदान की जाएगी। हितग्राहियों से अनुरोध है कि वे संयम बनाए रखें तथा आधार एवं बैंक संबंधी आवश्यक प्रक्रियाओं में प्रशासन का सहयोग करें।

सभी जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों को विशेष शिविर आयोजित कर हितग्राहियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

उप संचालक डॉ, मनीषा पांडे ने बताया कि शासन द्वारा पेंशन भुगतान को एसएनए स्पर्श (SNA SPARSH) प्रणाली के माध्यम से संचालित किए जाने हेतु ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया के कारण लगभग चार माह का विलंब हुआ था। अब इस समस्या का समाधान करते हुए जनवरी से अप्रैल 2026 तक की लंबित पेंशन राशि का एकमुश्त भुगतान कर दिया गया है। संबंधित हितग्राहियों से अनुरोध है कि वे अपने बैंक जाकर पासबुक अपडेट कर भुगतान की जानकारी प्राप्त करें।

कुछ हितग्राहियों के मामलों में डीबीटी सूची में नाम होने के बावजूद तकनीकी कारणों से भुगतान नहीं हो सका। इसके प्रमुख कारण आधार का निष्क्रिय होना, बैंक खाता अस्थायी रूप से बंद होना, खाते से आधार लिंक नहीं होना अथवा पीएफएमएस वैलिडेशन संबंधी तकनीकी समस्या हैं। ऐसे मामलों का समाधान हितग्राहियों के सहयोग से किया जा रहा है, जिसके लिए उन्हें आधार सेवा केंद्र एवं संबंधित बैंक में आवश्यक अद्यतन कराना होगा।

इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक का नाम परिवर्तित होकर छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक होने के कारण कुछ खातों में बैंक नाम के मिसमैच की स्थिति उत्पन्न हुई है, जिसके समाधान हेतु शासन एवं जिला स्तर पर आवश्यक कार्यवाही जारी है।

उन्होंने यह भी बताया कि सभी पेंशन हितग्राहियों के लिए संबंधित जनपद पंचायत अथवा नगरीय निकाय में वार्षिक सत्यापन कराना अनिवार्य है, जिससे पेंशन भुगतान निर्बाध रूप से जारी रह सके।

कलेक्टर के निर्देशानुसार समस्त जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों को क्रेडिट फेल्ड हितग्राहियों की सूची उपलब्ध करा दी गई है तथा उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लंबित ई-केवाईसी वाले हितग्राहियों को चिन्हित कर अभियान चलाकर उनकी प्रक्रिया पूर्ण कराई जा रही है।

//पाराशर//

  • Related Posts

    जिले के 22 सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को दी गई भावभीनी विदाई

      कलेक्टर  छिकारा ने सौंपे पेंशन भुगतान आदेश’ जगदलपुर, 01 सितम्बर 2026/ कलेक्ट्रेट के प्रेरणा कक्ष में विभिन्न विभागों में अपनी दीर्घकालिक सेवाएं पूरी कर चुके 22 शासकीय सेवकों के…

    Read more

    दो वर्ष से अधिक समय से निष्क्रिय श्रमिक पंजीयन कार्डों के नवीनीकरण के लिए पोर्टल पुनः खुला

      अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/ श्रम पदाधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा पिछले 02 वर्ष या उससे अधिक समय से निष्क्रिय (बंद) पड़े श्रमिक पंजीयन कार्डों के नवीनीकरण हेतु पोर्टल…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार