Ro no D15139/23

खेती-किसानी कार्य के दृष्टिगत समितियों में खाद- बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

*- 55063 मीट्रिक टन उर्वरक का किया गया भंडारण*

 

*- गत वर्ष इसी अवधि की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत अधिक भंडारण*

 

*- कुल 43513 मीट्रिक टन उर्वरक का किया गया वितरण*

 

राजनांदगांव 28 जून 2026। जिले में खेती- किसानी कार्यों को में तेजी आयी है। समितियों में खाद- बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। राजनांदगांव जिले में 68960 मीट्रिक टन उर्वरक का लक्ष्य रखा गया है, लक्ष्य के विरुद्ध 55063 मीट्रिक टन का भंडारण किया जा चुका है। जिसमें सरकारी क्षेत्र में 39529 मीट्रिक टन एवं निजी क्षेत्र में 15534 मीट्रिक टन का भंडारण किया गया है, जो गत वर्ष इसी अवधि की तुलना में लगभग 25 प्रतिशत अधिक है।

उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि भंडारित उर्वरकों का वितरण किसानों को 31640 मीट्रिक टन का वितरण समितियों के माध्यम से किया जा चुका है एवं निजी क्षेत्र से भी 11874 मीट्रिक टन का वितरण किसानों को हो चुका है। इस तरह कुल 43513 मीट्रिक टन का वितरण हो गया है। वर्तमान में समितियों में यूरिया उर्वरक 3891 मीट्रिक टन, डीएपी 427 मीट्रिक टन, एनपीके खाद 1083 मीट्रिक टन, सिंगल सुपर फास्फेट 1317 मीट्रिक टन एवं पोटाश 1170 मीट्रिक टन कुल 7889 मीट्रिक टन उर्वरक समितियों में वर्तमान में उपलब्ध है। साथ ही निजी क्षेत्र में भी 3660 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है।

  • Related Posts

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद यात्री रेल सेवाओं को दिखाई हरी झंडी

    *ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद रेलखंडों का लोकार्पण, रायपुर में आधुनिक इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव मेंटेनेंस फैसिलिटी की आधारशिला* *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेल विकास…

    Read more

    छत्तीसगढ़ की कला प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, केंद्रीय मंत्री  गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जशपुर के डॉ. आनन्द पाण्डेय और सारंगढ़ के घनश्याम साहू को किया सम्मानित

      नई दिल्ली में आयोजित संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला राष्ट्रीय सम्मान *पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?