Ro no D15139/23

जिला चिकित्सालय धमतरी ने अटल आरोग्य लैब की रिपोर्ट संबंधी शिकायत पर की त्वरित कार्रवाई

कारण बताओ नोटिस जारी, गुणवत्ता मानकों के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश

 

धमतरी, 28 जून 2026।“अटल आरोग्य लैब में 24 घंटे में आ रही अलग-अलग रिपोर्ट” संबंधी खबर पर जिला चिकित्सालय धमतरी द्वारा गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए तत्काल आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में जिला चिकित्सालय प्रबंधन ने HLL Lifecare Limited द्वारा संचालित अटल आरोग्य लैब के लैब कोऑर्डिनेटर को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में समाचार में उल्लिखित तथ्यों तथा जांच रिपोर्टों में परिलक्षित विसंगतियों के संबंध में निर्धारित समय-सीमा के भीतर तथ्यात्मक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, यदि किसी स्तर पर तकनीकी अथवा संचालन संबंधी त्रुटि हुई है, तो उसके कारणों एवं सुधारात्मक उपायों का विस्तृत विवरण भी प्रस्तुत करने को कहा गया है।

जिला चिकित्सालय प्रबंधन ने संबंधित संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भविष्य में किसी भी प्रकार की तकनीकी, संचालनात्मक अथवा गुणवत्ता संबंधी त्रुटि की पुनरावृत्ति न हो। इसके लिए सभी जांच प्रक्रियाओं का संचालन निर्धारित राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों (NQAS) एवं प्रचलित प्रयोगशाला प्रोटोकॉल के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से मशीनों के नियमित क्वालिटी कंट्रोल (Quality Control), कैलिब्रेशन, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन (Internal Quality Assurance), उपकरणों के अनुरक्षण तथा प्रत्येक जांच रिपोर्ट के निर्गमन से पूर्व आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रबंधन ने यह भी निर्देशित किया है कि लैब में कार्यरत तकनीकी एवं विशेषज्ञ स्टाफ की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए सभी परीक्षणों की गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखी जाए। आवश्यक होने पर जांच प्रक्रिया का आंतरिक ऑडिट एवं गुणवत्ता मूल्यांकन भी कराया जाएगा, ताकि मरीजों को विश्वसनीय एवं सटीक जांच रिपोर्ट उपलब्ध हो सके।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित जांच सुविधा उपलब्ध कराना जिला स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही, मानकों के उल्लंघन अथवा अनुबंध की शर्तों का पालन न किए जाने की पुष्टि होती है, तो संबंधित संस्था एवं उत्तरदायी अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिला चिकित्सालय धमतरी ने आमजन को आश्वस्त किया है कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने तथा मरीजों के हितों की सुरक्षा के लिए प्राप्त प्रत्येक शिकायत एवं सूचना पर गंभीरता, संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाती है। जिला प्रशासन गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा स्वास्थ्य संस्थानों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु नियमित निगरानी एवं समीक्षा जारी रखेगा।

  • Related Posts

    राजनांदगांव में नवीन जनपद पंचायत भवन निर्माण के लिए 1.36 करोड़ की राशि स्वीकृत

      0 विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के आग्रह पर जनपद पंचायत भवन निर्माण के लिए पंचायत विभाग ने दी स्वीकृति, विस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री साय एवं पंचायत मंत्री विजय…

    Read more

    राजनीतिक कुण्ठा से ग्रस्त कांग्रेस अब विकास योजनाओं को लेकर भी भ्रम फैला रही : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय

      रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पाण्डेय ने कांग्रेस द्वारा रायपुर विकास प्राधिकरण और वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप पर लगाए गए आरोपों को पूरी तरह निराधार, मनगढ़ंत…

    Read more

    NATIONAL

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग