Ro no D15139/23

महापौर ने सघन पल्स पोलियो अभियान 2026 का किया शुभारंभ

*- 29 एवं 30 जून को सभी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा*

*- पोलियो की दवा पिलाने हेतु ट्रांजिट टीमों एवं मोबाइल टीमों का किया गया गठन*

राजनांदगांव 28 जून 2026। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने सघन पल्स पोलियो अभियान 2026 का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, पार्षद श्री कमलेश बंधे, पार्षद श्री मनोहर यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ बी.एल.तुलावी, चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेष जोशी राज्य सलाहकार श्री साहिल मसीह, प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री विकास राठौर, जिला सलाहकार आरएमएनसीएचए डॉ स्नेहा जैन, जिला शहरी कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री पूजा मेश्राम एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया गया कि ब्लाक के ग्रामों के अलावा शहरी क्षेत्रों में बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन में पोलियो बूथ बनाने के साथ ट्रांजिट टीमों के द्वारा खदानो, ईटा भट्टा, छात्रावास, मदरसा एवं छूटे क्षेत्रों में पोलियो की दवा पिलाने हेतु ट्रांजिट टीमों एवं मोबाइल टीमों का गठन किया गया था प्रथम दिवस बूथ में पोलियो की दवा पिलाने के पश्चात अगले 2 दिन 29 एवं 30 जून 2026 को सभी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

डॉ. नेतराम नवरतऩ द्वारा प्रथम दिवस की अभियान समाप्ति के पश्चात् संध्या कालीन विडियो कांफे्रस के माध्यम से समस्त खंड चिकित्सा अधिकारी, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, सेक्टर सुपरवाईजर, बीपीएम, बीईटीओ की अभियान के संबंध में आवश्यक चर्चा एवं समीक्षा की गई। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम को क्रियाशील कर प्रत्येक 02 घंटे के आंकड़ों का संकलन एवं संध्या कालीन प्रतिवेदन कार्य में कार्यालयीन कर्मचारियों एवं शहरी पर्यवेक्षकों का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने समस्त मैदानी अमलों को निर्देश दिया है कि घर-घर जाकर छूटे हुये समस्त बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाई जाए।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात