Ro no D15139/23

अम्बिकापुर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 1.42 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

अम्बिकापुर 28 जून 2026/ राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में नगर निगम की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती ममता तिवारी एवं श्रीमती किरण मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बताया गया कि अभियान के तहत जिले के 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 1,42,685 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले में 899 पोलियो बूथों पर 1104 टीमों के माध्यम से 2204 वैक्सीनेटर तैनात किए गए हैं। अभियान के प्रथम दिवस बूथों पर तथा दूसरे एवं तीसरे दिवस घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। जिले के सभी विकासखंडों में माइक्रोप्लान के अनुसार पोलियो वैक्सीन का वितरण किया जा चुका है। विद्यालयों में स्थापित पोलियो बूथों के सुचारू संचालन एवं बच्चों को बूथ तक लाने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सहयोग लिया जा रहा है। वहीं प्रवासी बस्तियों, ईंट-भट्ठों, निर्माण स्थलों, दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने अपने संबोधन में कहा कि पोलियो की दो बूंद बच्चों को आजीवन अपंगता से बचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं तथा अन्य परिवारों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं पार्षदों से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया। कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती ममता तिवारी, श्रीमती किरण साहू, श्री अनिल तिवारी एवं श्री अभय साहू ने भी अभियान को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं अन्य अतिथियों ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. जे.के. रेलवानी, डॉ. राजेश भजगावली, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. के.पी. विश्वकर्मा, संतोष सिंह, सुरेश एक्का, सुपरवाइजर श्री धनंजय प्रताप सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्टाफ नर्स उपस्थित रहे। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. के.पी. विश्वकर्मा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री संजय कुमार पाण्डेय ने किया।

  • Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर पुराना एवं नया बस स्टैण्ड में चलाया गया स्वच्छता ही सेवा

    *- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर पुष्पाजलि अर्पित की गई*   *- महापौर सहित जनप्रतिनिधियों, निगम पदाधिकारियों, वार्डवासियों, समाजिक संस्था एवं अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया स्वच्छता…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी