Ro no D15139/23

मिडिल ईस्ट संकट पर ब्रेक? अमेरिका और ईरान ने हमले रोकने पर जताई सहमति

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान ने एक-दूसरे पर हमले रोकने पर सहमति बनाई है. दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बाद अब शांति समझौते को बचाने की कोशिश हो रही है. इसी सिलसिले में मंगलवार (30 जून) को कतर की राजधानी दोहा में दोनों पक्षों के बीच अहम बातचीत होगी.

सैन्य कार्रवाई रोक दी गई है ईरान और अमेरिका के बीच

Axios की रिपोर्ट के अनुसार,  ने फिलहाल सभी सैन्य कार्रवाई (काइनेटिक एक्टिविटी) रोक दी है. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब दोनों देशों ने महज 11 दिन पहले महीनों से जारी तनाव और जंग को खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते का ऐलान किया था. हालांकि, समझौते की अलग-अलग बातों को लेकर दोनों देशों ने एक-दूसरे पर नए हमले किए, जिससे सीजफायर पर सवाल खड़े हो गए. इसके बावजूद अब अमेरिका और ईरान के अधिकारी कतर की राजधानी दोहा में बैठक करने वाले हैं, ताकि समझौते की बातों पर विस्तार से बातचीत हो सके.

समुद्री जहाजों की आवाजाही के लिए रूट खुले रहेंगे

अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मंगलवार को होने वाली बैठक से पहले वॉशिंगटन और तेहरान सैन्य गतिविधियां रोकने पर सहमत हो गए हैं. एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि हमने सभी सैन्य कार्रवाइयों को रोकने का फैसला किया है. वहीं, दूसरे अधिकारी ने बताया कि फिलहाल दोनों पक्ष पीछे हटेंगे. इतना ही नहीं समुद्री जहाजों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रहेगी.

दोहा में होगी होर्मुज से जुड़े विवादों पर बात

यह बैठक पहले ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर विस्तार में बातचीत के तहत स्विट्जरलैंड में होनी थी. लेकिन वीकेंड में हुए नए सैन्य हमलों के बाद राजनयिकों ने बैठक का स्थान बदलकर कतर की राजधानी दोहा कर दिया. साथ ही, एजेंडा को सीमित करते हुए होर्मुज से जुड़े विवादों के समाधान पर फोकस किया गया है.

  • Related Posts

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    Naag Panchami 2026: नाग पंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी का विशेष संयोग सोमवार को बन रहा है. लंबे समय बाद बने इस संयोग को धार्मिक दृष्टि से बेहद खास…

    Read more

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान