Ro no D15139/23

30 दिन में काम नहीं हुआ तो 31वें दिन होंगे सस्पेंड, सम्राट चौधरी ने अफसरों को दी चेतावनी

Samrat Choudhary Warning: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने काम में ढिलाई और लापरवाही बरतने वाले सरकारी अधिकारियों को चेतावनी दी है. मुंगेर के टेटिया बंबर स्थित जगन्नाथ उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि अगर किसी भी अफसर ने जनता के काम को 30 दिनों के भीतर पूरा नहीं किया, तो दोषी पाए जाने पर 31वें दिन उस अफसर को सस्पेंड कर दिया जाएगा. अब भ्रष्ट और कामचोर अफसरों को कोई भी आगे आकर बचा नहीं पाएगा. इस पूरी व्यवस्था की सीधी मॉनिटरिंग खुद राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी स्तर पर की जा रही है.

हर महीने का आखिरी रविवार होगा पंचायत दिवस

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अब से हर महीने के आखिरी रविवार को बिहार की सभी 8.5 हजार पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया जाएगा. इस खास दिन पर क्षेत्र के सांसद, विधायक, मुखिया, और वार्ड सदस्य एक साथ चौपाल पर बैठेंगे. इस बैठक का मुख्य मकसद गांवों से गरीबी मिटाना, शिक्षा का स्तर सुधारना, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना और बुजुर्गों की पेंशन जैसे जरूरी मुद्दों पर तुरंत फैसला लेकर ऑन-द-स्पॉट कार्रवाई करना होगा.

पंचायतों का बजट ढाई गुना बढ़ा

बिहार के गांवों के विकास को रफ्तार देने के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है. 17वें वित्त आयोग के जरिए बिहार की पंचायतों का बजट 20000 करोड़ रुपये से भारी-भरकम बढ़ोतरी के साथ सीधे 52000 करोड़ रुपये कर दिया गया है. इसके अलावा, मनरेगा की जगह अब विकसित भारत जी-राम-जी अभियान चलाया जाएगा, जिससे बिहार को 70000 करोड़ रुपये तक की बड़ी राशि मिलेगी.

बिजली के क्षेत्र में भी एक नई नीति लागू की जा रही है. इसके तहत अगर कोई गरीब परिवार अपने घर पर सोलर पैनल लगाता है और 125 यूनिट से ज्यादा बिजली का उत्पादन करता है, तो सरकार उस अतिरिक्त बिजली के बदले सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करेगी. महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए जीविका दीदियों को गौ-पालन के लिए बिल्कुल मुफ्त में गाय दी जाएगी और उनसे दूध खरीदने की जिम्मेदारी भी सरकार खुद उठाएगी.

अंगिका भाषा में पूछा हाल तो गूंज उठा मैदान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तारापुर और मुंगेर की जनता के प्रति अपना आभार व्यक्त किया. मंच से जनता से जुड़ने के लिए उन्होंने स्थानीय अंगिका में पूछा, “तो तोय सब ठीक छो न? ठीक छो न कि?” सीएम के मुंह से अपनी स्थानीय भाषा सुनते ही पूरा मैदान काफी देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा.

  • Related Posts

    बंगाल विधानसभा में आज UCC विधेयक पर महासंग्राम, ममता और रीतब्रत गुट में नंबर-1 बनने की होड़

    UCC Bill West Bengal Assembly: पश्चिम बंगाल की सियासत में सोमवार का दिन ऐतिहासिक और हंगामेदार होने वाला है. सूबे की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार अपना सबसे महत्वाकांक्षी और…

    Read more

    मिडिल ईस्ट संकट पर ब्रेक? अमेरिका और ईरान ने हमले रोकने पर जताई सहमति

    रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान ने एक-दूसरे पर हमले रोकने पर सहमति बनाई है. दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बाद अब शांति समझौते को बचाने की…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल विधानसभा में आज UCC विधेयक पर महासंग्राम, ममता और रीतब्रत गुट में नंबर-1 बनने की होड़

    बंगाल विधानसभा में आज UCC विधेयक पर महासंग्राम, ममता और रीतब्रत गुट में नंबर-1 बनने की होड़

    30 दिन में काम नहीं हुआ तो 31वें दिन होंगे सस्पेंड, सम्राट चौधरी ने अफसरों को दी चेतावनी

    30 दिन में काम नहीं हुआ तो 31वें दिन होंगे सस्पेंड, सम्राट चौधरी ने अफसरों को दी चेतावनी

    मिडिल ईस्ट संकट पर ब्रेक? अमेरिका और ईरान ने हमले रोकने पर जताई सहमति

    मिडिल ईस्ट संकट पर ब्रेक? अमेरिका और ईरान ने हमले रोकने पर जताई सहमति

    क्या राबड़ी देवी खाली कर देंगी 10 सर्कुलर रोड? डेडलाइन की आखिरी तारीख आज, पूर्व CM के पास हैं ये 3 ऑप्शन

    क्या राबड़ी देवी खाली कर देंगी 10 सर्कुलर रोड? डेडलाइन की आखिरी तारीख आज, पूर्व CM के पास हैं ये 3 ऑप्शन

    जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील