Ro no D15139/23

’मन की बात’ बना जनसंवाद और जनप्रेरणा का सशक्त मंच रामगढ़-उदयपुर में सामूहिक श्रवण, मंत्री  राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के विचारों को बताया राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा

अम्बिकापुर 29 जून 2026/  पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता रही। सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी की भावना को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों से प्रधानमंत्री का आत्मीय संवाद है। यह कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच, जनभागीदारी, सामाजिक उत्तरदायित्व, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की भावना को निरंतर सशक्त करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री समय-समय पर देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे प्रेरणादायी प्रयासों, नवाचारों, जनसेवा के उत्कृष्ट कार्यों तथा सामान्य नागरिकों की असाधारण उपलब्धियों को सामने लाकर पूरे देश को प्रेरित करते हैं।

श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी विचार प्रत्येक नागरिक को समाजहित और राष्ट्रहित में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। ‘मन की बात’ के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा नवाचार, आत्मनिर्भर भारत, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन तथा जनकल्याण से जुड़े अनेक विषयों पर सकारात्मक संदेश पूरे देश तक पहुंचते हैं। इससे समाज में जागरूकता बढ़ती है और आमजन विकास यात्रा के सहभागी बनते हैं।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। प्रधानमंत्री का यह संवाद समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रेरणा देने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध  को भी मजबूत करता है।

कार्यक्रम के समापन पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन देश के विकास, सामाजिक समरसता, जनकल्याण तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित, ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस

    रायपुर, 22 अक्टूबर 2026/परिवहन विभाग द्वारा ओला इलेक्ट्रिक, छत्तीसगढ़ के संबंध में वाहन पंजीयन एवं इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी से संबंधित मामलों को गंभीरता से लिया गया है। लगभग 3,000…

    Read more

    वीबी-जी राम जी योजना से संवर रहे गांव, बढ़ रहे रोजगार के अवसर स्थानीय श्रमिकों को प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी से मिल रहा आर्थिक संबल

      धमतरी, 22 अक्टूबर 2026। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और उपयोगी परिसंपत्तियों के निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित वीबी-जी राम…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?