Ro no D15139/23

कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के 9 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्त के दिन ही सौंपा पेंशन स्वीकृत आदेश शाल श्रीफल भेंट देकर किया सम्मानित

 जशपुरनगर 30 जून 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट कक्ष में शिक्षा विभाग के 9 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन अदायगी आदेश (पीपीओ ) शाल श्रीफल भेंट करके सम्मानित किया

और उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
उल्लेखनीय है जिला जशपुर के अंतर्गत कलैण्डर वर्ष 2026 में कुल 9 अधिकारी-कर्मचारी दिनांक 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त हुए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी  नरेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि  विकासखंड फरसाबहार से 3, पत्थलगांव से 5 एवं कुनकुरी से 1 कर्मचारी शामिल हैं।
सेवानिवृत्त होने वालों में 5 प्रधान पाठक, 1 उच्च वर्ग शिक्षक, 1 व्याख्याता, 1 भृत्य एवं 1 सहायक ग्रेड-02 के पद पर कार्यरत कर्मचारी हैं। फरसाबहार विकासखंड से श्री सूर्यकांत वाजपेयी, प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला समडमा, श्री उदयनाथ सिंह, प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सीमा बारी तथा श्री कमल साय, भृत्य शा.हाईस्कूल कन्दईबहार सेवानिवृत्त होंगे।
वहीं पत्थलगांव विकासखंड से श्री रथोराम यादव, उ.व.शि. शा.पू.मा.शा. बिलडेगी, श्री हीरालाल गोपाल, सहायक ग्रेड-02 कार्यालय वि.खं.शि.अधि. पत्थलगांव, श्री रामदयाल रात्रे, प्रधान पाठक शा.प्रा.शा. किलकिला, श्री अमर साय पैकरा, प्रधान पाठक शा.प्रा.शा. बईबरपारा एवं श्री हवल साय नेताम, प्रधान पाठक शा.पू.मा.शा. डाहीडाड शामिल हैं। कुनकुरी विकासखंड से श्री विन्सेंट किस्पोट्टा, व्याख्याता शा.उ.मा.वि. कुनकुरी 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त होंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में प्रत्येक माह सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची बनाई जाती है। और लगभग तीन माह पूर्व से ही कागजी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाती है।
संबंधित विकासखंड के अधिकारियों से सतत संपर्क करके सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों का पेंशन स्वीकृत आदेश, अवकाश नकदीकरण सहित अन्य प्रक्रियाओं को पूर्ण किया जाता है ताकि संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों को उनके सेवानिवृत्त के दिन ही आदेश
सौंपा जा सके।

  • Related Posts

    बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित गोद भराई, अन्नप्राशन और पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से दिया स्वास्थ्य का संदेश

    कोरबा, 30 सितंबर 2026/सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग ने 28 सितंबर को करतला विकासखंड के ग्राम बेहरचुवां में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। परियोजना…

    Read more

    संघर्ष से स्वावलंबन तक पहुंचीं देवकुमारी, स्व-सहायता समूह से जुड़कर बनीं ‘लखपति दीदी’

    *सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी*   *श्रृंगार सदन और सिलाई सेंटर को बनाया आजीविका का आधार, परिवार की आय बढ़ाने में बनीं सहभागी*   *पशु सखी बनकर पशुपालकों की…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुंदर पिचाई को कहा- ‘मॉन्स्टर’, गूगल सीईओ ने ऐसे किया रिएक्ट

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    उपचुनाव के लिए वोटिंग से पहले बोले शुभेंदु अधिकारी- मैं नंदीग्राम का वोटर, मुख्यमंत्री के साथ रहेगी जनता

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    नीतीश कुमार के INDIA ब्लॉक छोड़ने पर CWC में मतभेद, सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह की राय अलग

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर