Ro no D15139/23

बेवफाई मिलती है, आखिर वह एक हीरो है… शादी पर खुलकर बोलीं गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा

Sunita Ahuja On Cheating In Marriage: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी और यूट्यूबर सुनीता आहूजा रियलिटी शो लॉकअप: सच या सजा में नजर आ रही हैं. यहां वह हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं. शो के चौथे एपिसोड में भी उन्होंने अपनी शादी को लेकर कई खुलासे किए.

Sunita Breaks Silence on Cheating In Marriage: शादी में मिली बेवफाई के सवाल पर क्या बोली सुनीता आहूजा

लॉक अप: सच या सजा के एपिसोड के दौरान सुनीता आहूजा से कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने उनके पुराने इंटरव्यू का जिक्र करते हुए बेवफाई पर सवाल पूछा, इसपर स्टार वाइफ ने कहा, “अगर ऐसा हुआ भी है, तो अब मैं क्या कर सकती हूं? यह सब तो शुरू से ही चलता आ रहा है. आखिर वह एक हीरो हैं, ऐसे में हर चीज पर रोक लगाना आसान नहीं होता. अब इस उम्र में इन बातों के बारे में सोचूंगी, तो सिर्फ अपनी सेहत ही खराब होगी. इसलिए जो जैसा चल रहा है, उसे वैसे ही चलने देती हूं.”

Sunita Opens Up About Her Relationship: गोविंदा संग शादी और प्राइवेसी पर खुलकर बोलीं सुनीता

इसके बाद जब श्रेया ने पूछा कि क्या उन्हें बुरा नहीं लगता, तो सुनीता ने जवाब दिया, “मेरी पूरी दुनिया मेरे बच्चे हैं, मैं उनके लिए जीती हूं.” वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह आज भी ऐसी चीजों को लेकर सोचती हैं, तो उन्होंने कहा, “क्या किसी को हर समय रोका जा सकता है? क्या मैं 24 घंटे उनके सामने बैठी रहूं? ऐसा करने से सामने वाला भी परेशान हो जाएगा. इसलिए मैं इन बातों के बारे में ज्यादा सोचती ही नहीं हूं.” उन्होंने आगे कहा, ”हमारे पास दो घर हैं. उनके घर में उनसे मिलने बहुत लोग आते हैं. मुझे अपने घर में प्राइवेसी चाहिए.”

Govinda and Sunita Ahuja Marriage Timeline: गोविंदा और सुनीता आहूजा के बारे में

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में शादी की थी. दोनों के दो बच्चे टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा हैं. अपने लंबे फिल्मी करियर के दौरान गोविंदा का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया. दूसरी ओर, सुनीता भी कई बार अपने इंटरव्यू में इशारों-इशारों में कह चुकी हैं कि शादी में भरोसे से जुड़ी कुछ बातें उन्हें तकलीफ दे चुकी हैं.

  • Related Posts

    तीन दिन में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म, 15 अगस्त के बाद बदला खेल

    Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से वीकेंड पर जिस तरह की कमाई की उम्मीद थी, फिल्म उस पर खरी नहीं…

    Read more

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान