Ro no D15139/23

Lock Upp 2: अपनी बेवकूफी दिखाने आए हो? राम कपूर के रवैये पर भड़कीं कंगना रनौत, सुनाई खरी-खोटी

Kangana Ranaut Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में इस हफ्ते जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है. शो के नए प्रोमो में बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व होस्ट कंगना रनौत दमदार अंदाज में नजर आई. इस दौरान प्रोमो में वह राम कपूर से सीधे सवाल करती दिखाई देती हैं.

Kangana Ranaut Grills Ram Kapoor: कंगना रनौत ने राम कपूर को सुनाई खरी-खोटी

प्रोमो वीडियो में राम कपूर से कहती हैं, “राम जी, आपको इस गेम को इतना सीरियस नहीं लेना चाहिए था. और अगर आपको लगता है कि आप इस जेल से बहुत बड़े हैं, तो फिर यहां आए ही क्यों? अपनी बेवकूफी दिखाने?” कंगना की यह बात सुनकर राम कपूर ने खुद का बचाव करते हुए जवाब दिया, “जब सही समय आएगा, तब मैं भी अपनी सच्चाई पूरी ईमानदारी से सबके सामने रखूंगा, शायद यहां मौजूद किसी से भी बेहतर तरीके से.” राम की यह बात कंगना को पसंद नहीं आई और उन्होंने कहा, “अगर खुद में सुधार करना है, तो हर बात पर खुद का बचाव मत कीजिए.”

शो में लगातार बढ़ रहा है ड्रामा

‘लॉक अप 2’ में इस हफ्ते एलिमिनेशन का खतरा कई कंटेस्टेंट्स पर मंडरा रहा है. अब तक सुनीता आहूजा, हर्षद चोपड़ा और आकांक्षा चमोला खुद को एलिमिनेशन से बचाने में सफल रहे हैं. श्रेया कालरा, सूफी मोतीवाला, श्रेष्ठा अय्यर, आकांक्षा चमोला और माधुरी ग्रोवर खतरे में हैं.

कंगना रनौत ने शो में वापसी पर क्या कहा?

‘लॉक अप’ के पहले सीजन को कंगना रनौत ने होस्ट किया था. हालांकि इस बार शो को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं. शो में अपनी वापसी को लेकर कंगना रनौत ने कहा, “यह शो हमेशा अपनी सच्चाई स्वीकार करने के बारे में रहा है, चाहे वह कितनी भी असहज क्यों न हो. इस वीकेंड मैं फराह और रितेश के साथ ‘जनता की आवाज’ बनकर जुड़ रही हूं. इतना जरूर कहूंगी कि यहां हर फैसले की एक कीमत चुकानी पड़ती है.”

  • Related Posts

    टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा ‘टॉर्चर’ तो कोई बोला ‘ब्लॉकबस्टर’

    Toxic X Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश…

    Read more

    ‘पवन सिंह बड़ा लफुआ है’, तेजप्रताप यादव का भोजपुरी स्टार पर हमला, बोले- MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं…

    Tej Pratap Yadav: पटना के ज्ञान भवन में भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. यहां शो की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान भोजपुरी के…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार