Ro no D15139/23

राम मंदिर दान विवाद: चंपत राय की भूमिका पर VHP प्रमुख आलोक बोले- जांच के बाद होगा फैसला

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर में दान चोरी के मामले के लिए VHP को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है और जांच पूरी होने के बाद ही संगठन अपने उपाध्यक्ष चंपत राय के खिलाफ किसी कार्रवाई पर विचार करेगा. चंपत राय ने SIT जांच के बाद मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है. फिलहाल VHP जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. यह बात उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कही.

जो कुछ हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : आलोक कुमार

आलोक कुमार ने कहा कि जो कुछ हुआ वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे दुनिया भर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं. इस मामले में किसी तरह का बचाव या बहाना बनाने का सवाल ही नहीं उठता. उन्होंने कहा कि सभी चाहते हैं कि पुलिस और एसआईटी पूरी गंभीरता से हर पहलू की जांच करे और जिन लोगों पर भी आरोप हैं, उनकी निष्पक्ष जांच हो. उन्होंने कहा कि इस मामले के लिए वीएचपी जवाबदेह नहीं है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के दिन ही स्पष्ट कर दिया गया था कि और उसके संचालन की जिम्मेदारी वीएचपी की नहीं है.

विधानसभा चुनाव की वजह से मामले को दिया जा रहा तूल

आगे आलोक कुमार ने कहा कि चंपत राय वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष जरूर हैं, लेकिन  में महासचिव पद पर उनकी नियुक्ति वीएचपी ने नहीं की थी. इसलिए वह वहां वीएचपी का प्रतिनिधित्व नहीं करते थे और संगठन इस मामले के लिए जिम्मेदार नहीं है. उन्होंने कहा कि वीएचपी, आरएसएस और प्रधानमंत्री कार्यालय को इसमें घसीटने की कोशिशें अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर की जा रही हैं.

उन्होंने कहा कि वीएचपी अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने चार मांगें रखी थीं—तुरंत एफआईआर दर्ज हो, वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराई जाए, मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में रोजाना हो और दोषियों को चार-पांच महीने के भीतर सजा मिले. उन्होंने कहा कि बिना जांच पूरी हुए चंपत राय पर कार्रवाई कैसे की जा सकती है, क्योंकि अब तक उन पर कोई आरोप नहीं लगा है.

  • Related Posts

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

        गोरखपुर। भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित गीता प्रेस की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह का आयोजन 7 अक्टूबर को गोरखपुर…

    Read more

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की तथा राहत सामग्री वितरित की। इस अवसर…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी