Ro no D15139/23

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन 1076  कन्हैया लाल टेवानी को मिली राहत, मोहल्ले में फिर जगमगाई स्ट्रीट लाइट

 

समयबद्ध निराकरण और सतत फॉलो-अप से बढ़ा नागरिकों का शासन-प्रशासन पर विश्वास

कोरबा 02 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनकेंद्रित प्रशासन की अवधारणा को प्रभावी रूप से धरातल पर उतार रही है। शासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक की शिकायत का निराकरण सरल, सुलभ और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित हो। इसी उद्देश्य से संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आज प्रदेशवासियों के लिए अपनी बात शासन तक पहुंचाने और त्वरित राहत प्राप्त करने का एक भरोसेमंद माध्यम बन चुकी है।
सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्रदेश का कोई भी नागरिक घर बैठे 1076 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग को इसकी सूचना प्रेषित की जाती है तथा उसके निराकरण की सतत निगरानी की जाती है। इस व्यवस्था ने विभागों की जवाबदेही को और अधिक सुदृढ़ बनाया है, वहीं शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया को पारदर्शी, प्रभावी एवं नागरिक-केंद्रित स्वरूप प्रदान किया है।
कोरबा शहर के मोतीसागरपारा निवासी श्री कन्हैया लाल टेवानी के लिए भी सीएम हेल्पलाइन राहत का प्रभावी माध्यम बनी। उनके घर के समीप लगी स्ट्रीट लाइट पिछले चार पांच दिनों से खराब थी, जिससे रात के समय पूरे मोहल्ले में अंधेरा छाया रहता था और आवागमन में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस संबंध में उन्होंने 1076 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। सूचना प्राप्त होते ही संबंधित विद्युत विभाग ने तत्परता दिखाते हुए अगले ही दिन स्ट्रीट लाइट में सुधार कर उसे पुनः चालू कर दिया, जिससे क्षेत्रवासियों को तत्काल राहत मिली।
श्री टेवानी ने बताया कि उन्हें सीएम हेल्पलाइन की जानकारी फेसबुक और समाचार पत्रों के माध्यम से मिली थी। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पहली बार इस सुविधा का उपयोग किया और उनकी शिकायत का शीघ्र निराकरण हुआ। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने न केवल त्वरित कार्रवाई की, बल्कि समाधान की स्थिति जानने के लिए दो से तीन बार उनसे संपर्क भी किया। इससे उन्हें यह विश्वास हुआ कि शासन प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है।
उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइट पुनः चालू होने के बाद पूरे मोहल्ले में फिर से उजाला हो गया है और रात के समय लोगों का आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुगम हो गया है। उनके अनुसार, शासन की यह पहल नागरिकों की छोटी-बड़ी आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील प्रशासन की कार्यसंस्कृति को दर्शाती है और लोगों को समय पर राहत उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
श्री टेवानी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी नागरिक को किसी भी प्रकार की जनसमस्या का सामना करना पड़ रहा हो, तो वह बिना संकोच सीएम हेल्पलाइन 1076 पर अपनी शिकायत दर्ज कराए। इस व्यवस्था के माध्यम से संबंधित विभागों द्वारा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने अपनी शिकायत के त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी जनहितकारी पहलें नागरिकों और शासन के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बना रही हैं।

  • Related Posts

    राज्यपाल  डेका ने दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं

      रायपुर,19 अक्टूबर 2026/राज्यपाल  रमेन डेका ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश के सुख और समृद्धि की कामना करते…

    Read more

    विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ को रेल कनेक्टिविटी की सौगात, कुरूद के लिए शुरू होगी यात्री ट्रेन सेवा

      रायपुर से कुरूद का सफर महज 20 रुपये में, सिर्री और चटोद सहित आसपास के क्षेत्रों को मिलेगा लाभ; आगामी महीनों में धमतरी तक रेल कनेक्टिविटी विस्तार की उम्मीद…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?