Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रमन नाहटा को बिजली खर्च की चिंता से मिली राहत

– बिजली बिल हुआ शून्य, ईवी चार्जिंग भी हुई आसान*

 

*- सरकार की सहायता से सौर ऊर्जा अपनाना हुआ आसान*

 

*- श्री रमन नाहटा से प्रेरित होकर उनके दो मित्रों ने भी अपने घरों में लगवाया सोलर रूफटॉप*

 

राजनांदगांव 02 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के साथ-साथ बिजली खर्च में बचत का प्रभावी माध्यम बन रही है। जिले के डोंगरगांव निवासी एवं पेपर कप निर्माण इकाई संचालित करने वाले श्री रमन नाहटा इस योजना का लाभ लेकर न केवल अपने घर का बिजली बिल लगभग शून्य कर चुके हैं, बल्कि अपनी इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग भी सौर ऊर्जा से कर रहे हैं। श्री रमन नाहटा ने बताया कि लगभग 6 माह पूर्व उन्होंने अपने आवास में 3 किलोवॉट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कराया। इसके पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग 1600 रूपए से 1800 रूपए तक आता था। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के बाद बिजली की खपत और बढ़ गई थी। ऐसे में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना उनके लिए काफी लाभकारी साबित हुई। उन्होंने बताया कि उन्हें इस योजना की जानकारी बैंक के माध्यम से मिली। बैंक अधिकारियों ने योजना की पूरी प्रक्रिया में सहयोग किया, जिससे आवेदन, वित्तीय सहायता एवं अन्य औपचारिकताएं आसानी से पूरी हो गई। सोलर संयंत्र की कुल लागत लगभग 2 लाख 5 हजार रूपए आई, जिसमें डाउन पेमेंट के बाद लगभग 1 लाख 80 हजार रूपए का बैंक ऋण मिला। इसके साथ ही केन्द्र एवं राज्य शासन की ओर से लगभग 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी भी शीघ्र ही समय में प्राप्त हो गई।

श्री नाहटा ने बताया कि सोलर प्लांट स्थापित होने के बाद उनका बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। सामान्य दिनों में संयंत्र से पर्याप्त बिजली उत्पादन हो रहा है, जिससे घरेलू जरूरतों के साथ इलेक्ट्रिक वाहन की चार्जिंग भी आसानी से हो जाती है। इससे हर महीने होने वाला बिजली खर्च काफी कम हो गया है और भविष्य में यह निवेश उनके लिए और अधिक लाभकारी साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आम लोगों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के कारण सोलर संयंत्र लगाना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है। उन्होंने बताया कि उनके सोलर प्लांट को देखकर उनके दो मित्र भी अपने घरों में रूफटॉप सोलर लगवा चुके हैं तथा आसपास के कई लोग भी इस योजना की जानकारी लेकर इसे अपनाने में रूचि दिखा रहे हैं। श्री नाहटा ने कहा कि सौर ऊर्जा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ घरेलू बजट को संतुलित रखने का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो भी परिवार बिजली पर नियमित खर्च करते हैं, उन्हें इस योजना का लाभ अवश्य लेना चाहिए। इससे लंबे समय में बिजली पर होने वाला खर्च काफी कम हो जाता है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जिले में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम नागरिकों की बिजली लागत कम करने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है।

  • Related Posts

    झीरम पर भूपेश का दोहरा चरित्र, पांच साल सत्ता में रहे तो ‘सबूत’ क्यों दबाए बैठे रहे? : शिव नारायण पाण्डेय

      *झीरम की पीड़ा पर राजनीति बंद करें भूपेश, प्रदेश को बताएं पांच साल में क्या किया* *फैसले से पहले न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करना बघेल की हताशा का…

    Read more

    दलपत सागर के कायाकल्प की तैयारी

    एनएमडीसी नगरनार और नगर निगम के बीच हुआ एमओयू 50 लाख रुपए की सीएसआर राशि से हटेगी जलकुंभी जगदलपुर, 31 अगस्त 2026/ बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ, सुंदर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात