Ro no D15139/23

कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने तहसील कार्यालय बरपाली का किया निरीक्षण लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण एवं अभिलेखों की नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश ग्रामीणों से चर्चा कर जानी समस्याएं, सेवा सेतु केंद्र से न्यायालय कक्ष तक परखी व्यवस्थाएं

कोरबा, 03 जुलाई 2026/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज तहसील कार्यालय बरपाली का निरीक्षण कर राजस्व कार्यों, कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय पहुंचे आसपास के ग्रामीणों से संवाद कर उनके आगमन का उद्देश्य जाना तथा राजस्व सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने तहसील कार्यालय के विभिन्न शाखाओं एवं कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर श्री दुदावत ने तहसील परिसर में संचालित सेवा सेतु केंद्र पहुंचकर प्राप्त आवेदनों का अवलोकन किया तथा विभिन्न प्रकार के प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने न्यायालय कक्ष का निरीक्षण कर लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की तथा प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रकरणों से संबंधित प्रतिवेदन प्रस्तुत करने में विलंब करने वाले पटवारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने आवक-जावक शाखा, नकल शाखा एवं आवेदन पावती रजिस्टर का भी अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के नियमित संधारण एवं रजिस्टरों को अद्यतन रखने के निर्देश देते हुए कार्यालयीन कार्यों की सतत मॉनिटरिंग पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने रजिस्टरों के नियमित परीक्षण में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तहसीलदारों को सभी अभिलेखों का नियमित निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने नायब तहसीलदार कक्ष का निरीक्षण किया तथा तहसील परिसर में स्वच्छता एवं सुव्यवस्थित कार्य वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर श्री ईशांत जायसवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश कुमार नाग, एसडीएम श्री सरोज महिलांगे सहित तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नव नियुक्त प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रथम जशपुर आगमन पर उमड़ा भाजपा संगठन का उत्साह

    0 प्रदेश संगठन महामंत्री सिंह के साथ झारखण्ड के संगठन महामंत्री साय का हुआ स्वागत* *गिरांग मोड़ से बालाछापर तक कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत *संगठन महामंत्री ने लिया…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सिंगपुर में विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    IMA धमतरी के सहयोग से ग्रामीणों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न जांच सुविधाएं मिलीं, 140 लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ   मगरलोड, 03 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी