Ro no D15139/23

धमाल 4’ बनेगी हिट, रिलीज से पहले ही रवि किशन की भविष्यवाणी, बोले- अब ‘धुरंधर’ के बाद कॉमेडी का दौर शुरू

Ravi Kishan On Dhamaal 4: एक्टर और नेता रवि किशन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘धमाल 4’ को लेकर अपडेट दिया है. उन्होंने दावा किया है कि यह फिल्म कॉमेडी जॉनर को फिर से बड़ा बना सकती है. ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए गए एक इंटरव्यू में रवि किशन ने कहा,“यह फिल्म पूरी तरह से मस्ती से भरी होगी. अभी अक्षय कुमार की वो फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ चल रही है. अब धुरंधर, एक्शन का दौर गया और कॉमेडी का सीजन आया. हर 6 महीने में लोगों का टेस्ट बदलता है. हम पिछले 34 सालों से यह देख रहे हैं.”

रवि किशन ने कहा- यह फिल्म बहुत बड़ी हिट लग रही है

उन्होंने इसी इंटरव्यू में कहा, “अब कॉमेडी का दौर है और इसी समय में ‘धमाल’ बहुत अच्छा चलेगी क्योंकि यह बहुत अच्छी तरह से लिखी गई फिल्म है. इसके सारे जोक्स सही जगह पर लगेंगे और इसके गाने भी हिट होंगे. इसलिए समय बहुत अच्छा है और मुझे यह फिल्म बहुत बड़ी हिट लग रही है. मैं इसमें ‘पाइरेट’ बना हूं और फिर मैं ‘मिर्जापुर’ में भी एक बहुत ही दमदार किरदार में आ रहा हूं.”

Dhamaal 4 Cast: ‘धमाल 4’ की स्टारकास्ट

डायरेक्टर इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही  इस फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है. इसकी शुरुआत 2007 में हुई थी. इसके बाद साल 2007 में धमाल आया, उसके बाद साल 2011 में डबल धमाल और फिर साल 2019 में टोटल धमाल आया था. पहली फिल्म की कहानी चार बेरोजगार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गोवा में छिपे खजाने की तलाश में निकलते हैं और एक पुलिस अफसर उनके पीछे पड़ जाता है. ‘धमाल 4’ में इस बार कई सितारे नजर आएंगे, जिनमें अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, रवि किशन, ईशा गुप्ता, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी, संजीदा शेख शामिल हैं.फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

  • Related Posts

    Alia Bhatt Net Worth: कितने करोड़ की मालकिन हैं आलिया भट्ट, एक फिल्म के लिए इतना करती हैं चार्ज

    Alia Bhatt Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्म ‘अल्फा’ में एक्शन करती दिखाई देंगी. शिव रवैल की ओर से निर्देशित मूवी थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है.फिल्मी परिवार में…

    Read more

    आमिर खान ने बताई तीसरी वेडिंग की पूरी प्लानिंग, कहा- परिवार और करीबी दोस्त होंगे शामिल, फैंस से मांगा आशीर्वाद

    Aamir Khan Wedding: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान 60 साल की उम्र में तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं. आमिर 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के…

    Read more

    NATIONAL

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’

    पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ हुई शांत

    पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ हुई शांत

    प्रधानमंत्री ने पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

    प्रधानमंत्री ने पंडवानी गायिका तीजन बाई जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच

    ममता बनर्जी की जनहित योजनाओं को बंद नहीं करेगी शुभेंदु अधिकारी सरकार, लाभार्थियों की होगी सघन जांच