Ro no D15139/23

ZEE5 से हटी दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’, एक्टर बोले- अंधेरे को चुनौती देता हूं… जानें क्या है पूरा मामला

Diljit Dosanjh On Satluj Removed From ZEE5: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म ‘सतलुज’ 3 जुलाई को जी5 पर स्ट्रीम होनी शुरू हुई थी. ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालड़ा की जिंदगी से प्रेरित इस फिल्म को रिलीज के तीन दिन बाद ही भारत में अब ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है.

Diljit Dosanjh Reacts As Satluj Removed From Zee5: जी5 से सतलुज के हटाए जाने पर दिलजीत दोसाझ का रिएक्शन

‘सतलुज’ के जी5 से हटने के बाद  ने फर्स्ट रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक सीन शेयर किया. जिसमें लिखा, “मैं अंधेरे को चुनौती देता हूं.” वहीं कैप्शन पंजाबी में देते हुए लिखा, “#मैं अंधेरे को चुनौती देता हूं… शहीद जसवंत सिंह खालरा जी… #पंजाब95. सतलुज वही है, जो खालरा साहब के साथ हुआ.”

जी5 ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘सतलुज’ को मिले प्यार और सपोर्ट के लिए दर्शकों का आभार जताया. प्लेटफॉर्म ने लिखा, “सतलुज को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स हमारे लिए बेहद खास है. इस फिल्म को देखने, सपोर्ट करने और जी5 का हिस्सा बनने वाले हर दर्शक का हम तहेदिल से धन्यवाद करते हैं. हम हमेशा सतलुज और इसके पीछे की क्रिएटिव सोच के साथ मजबूती से खड़े हैं. हमारा मानना है कि दमदार कहानियां सिर्फ एंटरटेन नहीं करतीं, बल्कि लोगों को सोचने पर मजबूर करती हैं, गहरा असर छोड़ती हैं.” प्लेटफॉर्म ने आगे बताया कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अगले आदेश तक ‘सतलुज’ भारत में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध नहीं रहेगी.

Why Satluj Removed From ZEE5: क्यों सतलुज को ओटीटी से हटाया गया

जी5 के मुताबिक कानूनी और सेंसरशिप से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखते हुए सतलुज को फिलहाल ओटीटी से हटाया गया है. प्लेटफॉर्म ने यह भी साफ किया कि बिना किसी कट के फिल्म को दोबारा दर्शकों तक पहुंचाने के लिए जरूरी कानूनी प्रक्रिया जारी है. अपने पोस्ट के कैप्शन में ZEE5 ने लिखा, “सतलुज भले ही फिलहाल रुक गई हो, लेकिन इसने जो चर्चा शुरू की है, वो अब भी जारी है. आपके जबरदस्त प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया. उम्मीद है कि हम इसे बहुत जल्द फिर से आपके बीच लेकर आएंगे.”

About The Film Satluj: सतलुज के बारे में

पहले ‘Punjab ’95’ के नाम से चर्चाओं में रही ‘सतलुज’ सिर्फ ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालड़ा की जिंदगी से प्रेरित एक कहानी है. 2022 तक सेंसरशिप से जुड़े विवादों में फंसी रहने के बाद आखिरकार 3 जुलाई 2026 को फिल्म ने OTT पर दस्तक दी थी. इसमें अर्जुन रामपाल, कंवलजीत सिंह, सुविंदर विक्की और गीतिका विद्या ओहल्याण भी हैं.

  • Related Posts

    लता मंगेशकर के दौर में बनाई पहचान, फिर बॉलीवुड से बनाई दूरी… जानिए अनुराधा पौडवाल की कहानी

    Anuradha Paudwal Birthday Special: बॉलीवुड में एक समय ऐसा था, जब अनुराधा पौडवाल की आवाज हर तरफ सुनाई देती थी. ‘धक धक करने लगा’, ‘बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम’ और…

    Read more

    चक्रधर चैंपियंस की पहली हार, संदीप के दो गोलों से जीता मैनपाट टाइटंस

    रायपुर. 26 अक्टूबर 2026. छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 9वें मैच में मैनपाट टाइटंस ने चक्रधर चैंपियंस को 3-1 से हराया। इस जीत के साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे…

    Read more

    NATIONAL

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    इजराइल चुनाव 2026: नेतन्याहू के लिए क्यों तय है सत्ता और सियासी भविष्य?

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    8 सीटों पर काउंटिंग जारी, जनसुराज प्रत्याशी को पुलिस ने रोका, अनंत-नीरज के आवास पर भोज की तैयारी

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    एनटीपीसी कहलगाँव में सतर्कता जागरूकता सप्ताह–2026 का शुभारंभ  कर्मचारियों ने ली भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    Investigation : स्ट्रीट फूड बिजनेस से घर चला रही बिहार की 52% महिलाएं, राष्ट्रीय औसत को पछाड़ पहुंची देश में दूसरे नंबर पर

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    हर साल नया बवाल, डॉक्यूमेंट्री पर रोक से लेकर गोलीकांड तक, कब-कब जामिया बना ‘बवालिया’

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला

    Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी के मानहानि केस में आज फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें पूरा मामला