Ro no D15139/23

निजी स्कूलों में भी लगाया जा रहा एचपीवी वैक्सीनेशन

*- जिले में 4010 किशोरी बालिकाओं को लगाया गया एचपीवी वैक्सीन*

 

राजनांदगांव 03 जुलाई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए जिले में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान पूरी गति से चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के निजी स्कूलों में 102 किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण किया गया। जिले में अब तक 4010 किशोरी बालिकाओं को चिकित्सकों की निगरानी में एचपीवी टीकाकरण किया गया है। जिसमें टीकाकरण उपरांत कोई भी प्रतिकूल प्रभाव नहीं हुआ है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत लक्षित 14 वर्ष पूर्ण और 15 वर्ष तक की बालिकाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल एवं अन्य शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों पर नि:शुल्क एचपीवी वैक्सीन की एकल खुराक दी जा रही है। पारदर्शिता और बेहतर रिकॉर्ड के लिए इस पूरी प्रक्रिया को यू-विन डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है। जहां लाभार्थी का डिजिटल सर्टिफिकेट भी डाउनलोड किया जा सकता है। चिकित्सकों और विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार सही उम्र में ली गई एचपीवी सिंगल-डोज वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर को रोकने में 93 से 100 प्रतितक प्रभावी है। एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और जांची-परखी है। टीका लगवाने के लिए माता-पिता या अभिभावक की सहमति अनिवार्य है। अभियान के तहत शिक्षा विभाग तथा निजी एवं शासकीय हाई स्कूलों में शिविर लगाकर वैक्सीनेशन किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सभी अभिभावकों, स्कूल एवं सामाजिक संगठनों से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान देने तथा माता-पिता अपनी बेटियों के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य के लिए नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित सत्रों में ले जाकर एचपीवी वैक्सीन का सुरक्षा कवच लगवाने की अपील की है। एचपीवी वैक्सीन के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए निकटतम शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र से संपर्क कर सकते है।

  • Related Posts

    वन पट्टाधारी एवं डुबान श्रेणी के कृषकों के लिए धान उपार्जन हेतु विशेष पंजीयन अभियान 15 सितंबर तक

      कोरबा 01 सितंबर 2026/खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जिले में कृषकों के नवीन पंजीयन एवं पंजीकृत रकबे में संशोधन की प्रक्रिया सहकारी…

    Read more

    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत कृषकों को दिया गया प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण

      कोलिहामुड़ा में किसानों ने सीखी बीजामृत, घनाजीवामृत एवं जैविक कीटनाशकों के उपयोग की विधि कोरबा, 01 सितंबर 2026/ राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना अंतर्गत क्लस्टर ग्राम कोलिहामुड़ा के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार