Ro no D15139/23

लखनऊ की सड़कों पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, नितिन नवीन के स्वागत में दिखी 2027 मिशन की झलक

UP Politics News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार को अपने दो दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर लखनऊ पहुंचे और रोड शो किया. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उत्तर प्रदेश का यह उनका पहला संगठनात्मक दौरा है, जिसे 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. उनके आगमन के साथ ही राजधानी लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन भी शुरू हो गया. चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने नितिन नवीन का स्वागत किया. एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया.

एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक रोड शो

एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक करीब 18 किलोमीटर लंबे मार्ग पर भव्य रोड शो का आयोजन किया गया था. रास्ते में 40 से अधिक स्थानों पर स्वागत मंच बनाए गए थे, जहां पार्टी कार्यकर्ता और विभिन्न सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधि उनका स्वागत किया. कई स्थानों पर पुष्पवर्षा, ढोल-नगाड़ों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उनका अभिनंदन किया गया था. भाजपा ने स्वागत कार्यक्रम को सामाजिक समरसता से जोड़ते हुए करीब 25 विभिन्न समाजों की भागीदारी सुनिश्चित की. इनमें ब्राह्मण, यादव, लोधी, राजभर, निषाद, कुशवाहा, मौर्य, पटेल, कायस्थ, वैश्य, क्षत्रिय, विश्वकर्मा, पासी, वाल्मीकि, सिंधी, सिख, बंगाली, मराठी सहित अनेक समुदायों के प्रतिनिधि शामिल रहे. पार्टी का उद्देश्य संगठन और समाज के बीच संवाद को और मजबूत करना बताया जा रहा है.

कार्यक्रम को लेकर की गयी थी व्यापक तैयारियां

उत्तर प्रदेश ने स्वागत कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं. मार्ग के अलग-अलग हिस्सों में विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, पार्षदों और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रत्येक स्वागत स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है, जिससे लखनऊ भाजपा के झंडों और बैनरों से पूरी तरह सजी दिखाई दे रही है. प्रदेश मुख्यालय पहुंचने के बाद नितिन नवीन प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे. बैठक में बूथ सशक्तिकरण, आगामी अभियानों, संगठन विस्तार और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी. इसके अलावा वे सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और एनडीए सहयोगी दलों के नेताओं के साथ भी अलग-अलग बैठक करेंगे.

हनुमान सेतु मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष

शाम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान सेतु मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक और रात्रिभोज का कार्यक्रम निर्धारित है. रविवार को वे अवध क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करेंगे तथा पार्टी संगठन को आगामी चुनावों के लिए दिशा देंगे. भाजपा के लिए यह दौरा केवल संगठनात्मक बैठक तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने, संगठन को मजबूत करने और सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है. पार्टी नेतृत्व का मानना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा उत्तर प्रदेश में भाजपा के चुनावी अभियान की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

  • Related Posts

    सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने किया एक लाख सरकारी नौकरी देने का ऐलान

    चंद्रप्रकाश पुरी  उत्तर प्रदेश ब्यूरो हेड       UP Government Jobs : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

    Read more

    CM योगी की Gen-Z को खास संदेश, बोले- युवा शक्ति ही यूपी की सबसे बड़ी ताकत

    UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा है कि आत्मनिर्माण से राष्ट्रनिर्माण का दायित्व युवा पीढ़ी के कंधों पर है.उन्होंने युवाओं से नियमित योग…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात