Ro no D15139/23

सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’

Bettiah News: पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने भारत-पाकिस्तान संबंधों और जल नीति को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का फैसला देशहित में है और पूरे देश की जनता उनके साथ खड़ी है. सांसद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान वर्षों से आतंकवाद को संरक्षण देता रहा है और भारत के जल का उपयोग अपने खेतों की सिंचाई के लिए करता रहा है.

‘भारत का पानी, भारत के हित में इस्तेमाल होगा’

डॉ. जायसवाल ने कहा कि अब पाकिस्तान को यह तय करना होगा कि उसे आतंकवादियों को पालना है या अपने खेतों के लिए पानी चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत का जल भारत का है और उसका उपयोग देश अपनी आवश्यकताओं और राष्ट्रीय हितों के अनुसार करेगा.

नेहरू काल के फैसलों का किया जिक्र

सांसद ने कहा कि वर्तमान दौर में जवाहरलाल नेहरू के समय हुई गलतियों को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है. उनका दावा था कि तत्कालीन परिस्थितियों में पाकिस्तान के पक्ष में फैसला लिया गया था और शांति की उम्मीद में समझौता किया गया.

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि समझौते का उद्देश्य शांति था, तो पाकिस्तान ने बाद के वर्षों में लगातार आतंकवाद को बढ़ावा क्यों दिया.

‘अब पहले जैसी नीति नहीं अपनाई जाएगी’

डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि वर्तमान सरकार की प्राथमिकता देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय हित हैं. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को संरक्षण देने वालों के साथ अब पहले जैसी नीति नहीं अपनाई जाएगी और सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए फैसले ले रही है.

उन्होंने कहा कि देशहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार दृढ़ता के साथ आगे बढ़ रही है.

  • Related Posts

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    Bihar Development Projects: हर साल जब कोसी, गंडक, बागमती और दूसरी नदियां उफान पर आती हैं, तो बिहार के गांवों में सिर्फ पानी नहीं पहुंचता बल्कि लोगों की मेहनत, फसल और…

    Read more

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून के बीच 7.8% की बढ़त दर्ज की है. 31 अगस्त को जारी इस आंकड़े के बाद…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार