Ro no D15139/23

भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

Tanisha Gautam Jamshedpur: देश के सेमीकंडक्टर मिशन के लिए 4 जुलाई का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ. गुजरात के साणंद स्थित सीजी सेमीकॉन ओसैट प्लांट से पहली ‘मेड इन इंडिया’ कॉमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप की पहली खेप अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए रवाना की गई. इस ऐतिहासिक अवसर पर जमशेदपुर की बेटी तनीषा गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद कर पूरे झारखंड का मान बढ़ाया.

पीएम मोदी ने झारखंड की बेटियों की प्रतिभा को सराहा

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में झारखंड से आई बेटियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका आत्मविश्वास, सीखने की क्षमता और तकनीकी समझ उन्हें बेहद प्रभावित कर गई. उन्होंने कहा कि साधारण परिवारों से आने वाली ये बेटियां आइटीआइ और डिप्लोमा जैसी पढ़ाई के बाद आज देश के सबसे आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि झारखंड की बेटियों ने उन्हें विशेष रूप से प्रभावित किया है.

पीएम से संवाद कर उत्साहित दिखी तनीषा

जमशेदपुर के बागबेड़ा की रहनेवाली तनीषा गौतम का चयन कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी से बातचीत के लिए किया गया था. उन्होंने पीएम को अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि, जमशेदपुर में हुई शिक्षा, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई और गुजरात स्थित सेमीकंडक्टर प्लांट तक के अपने प्रेरणादायक सफर के बारे में विस्तार से बताया. तनीषा ने बताया कि कैसे एक साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने अपने सपनों को साकार किया और आज भारत के सबसे महत्वाकांक्षी सेमीकंडक्टर मिशन का हिस्सा बनी हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और उनके आत्मविश्वास, तकनीकी समझ और उपलब्धियों की सराहना की.

  • Related Posts

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

      0 भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद ने पत्रकार वार्ता में 3 करोड़ लखपति दीदियों और देश की आर्थिक प्रगति का किया उल्लेख *रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी…

    Read more

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    Bihar Development Projects: हर साल जब कोसी, गंडक, बागमती और दूसरी नदियां उफान पर आती हैं, तो बिहार के गांवों में सिर्फ पानी नहीं पहुंचता बल्कि लोगों की मेहनत, फसल और…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार