Ro no D15139/23

पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन पर वन मंत्री केदार कश्यप ने जताया गहरा शोक

*छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को हुई अपूरणीय क्षति: वन मंत्री श्री केदार कश्यप*

रायपुर, 05 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने पंडवानी की महान साधिका एवं पद्म विभूषण से सम्मानित श्रीमती तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि तीजन बाई का निधन केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश की लोककला और सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

*पंडवानी को दिलाई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान*

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि श्रीमती तीजन बाई ने अपनी अद्भुत प्रतिभा, वर्षों की साधना और कठिन परिश्रम के बल पर छत्तीसगढ़ की लोकगायन परंपरा पंडवानी को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी विशिष्ट पहचान दिलाई। उन्होंने जीवनभर लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य किया तथा अपनी कला के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को विश्वभर में सम्मान दिलाया।

*संघर्ष और समर्पण से भरा रहा जीवन*

श्री कश्यप ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद श्रीमती तीजन बाई ने अपनी कला-साधना कभी नहीं छोड़ी। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और सांस्कृतिक गौरव का प्रेरणादायी उदाहरण है। आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं को सहेजने तथा आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।

*पद्मविभूषण श्रीमती तीजन बाई की योगदान सदैव अमर रहेगी*

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, असंख्य प्रशंसकों और कला जगत को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने श्रद्धेय श्रीमती तीजन बाई को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी कला, साधना और योगदान सदैव अमर रहेंगे तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

  • Related Posts

    बस्तर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन संगठनात्मक विषयों पर गहन मंथन

      रायपुर/31 अगस्त 2026। बस्तर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और मास्टर ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन आज संगठनात्मक मजबूती और वैचारिक रणनीति पर गहन मंथन…

    Read more

    महतारी वंदन से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, पूनम धावरिया ने मुख्यमंत्री को कहा—धन्यवाद

    रक्षाबंधन से पहले मिली सितंबर की किस्त, पूनम बोलीं—समय पर मिली राशि भाई के उपहार जैसी   रायपुर, 31 अगस्त 2026। महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात