Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, प्राकृतिक ऊर्जा से प्रकाशित हो रहा प्रशांत का घर

– योजना से आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी मिल रहा योगदान*

*- पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रेरित होकर श्री प्रशांत के मित्र एवं सहकर्मी भी कर रहे सोलर रूफटॉप लगाने की कर रहे तैयारी*

राजनांदगांव 05 जुलाई 2026। शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए आर्थिक बचत के साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को अपनाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। राजनांदगांव शहर के जीवन कॉलोनी निवासी शिक्षक श्री प्रशांत यादव इस योजना का लाभ लेकर न केवल अपने बिजली व्यय में कमी लाए हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। श्री प्रशांत यादव ने बताया कि वे अपने घर की छत पर 3 किलोवॉट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कराया है। माह अप्रैल 2026 से सोलर प्लांट से विद्युत उत्पादन शुरू हुआ। गर्मी के मौसम में प्रतिदिन लगभग 20 यूनिट तक बिजली का उत्पादन हुआ, जिससे बिजली बिल में काफी राहत मिली। पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल सामान्य दिनों में लगभग 1500 रूपए तथा गर्मी के मौसम में 3000 से 4000 रूपए तक पहुंच जाता था। सोलर सिस्टम स्थापित होने के बाद बिजली बिल शून्य हो गया। उन्होंने बताया कि सोलर संयंत्र की स्थापना पर बैंक के माध्यम से वित्तीय सहायता प्राप्त हुई। बैंक एवं अधिकृत वेंडर द्वारा पूरी प्रक्रिया में सहयोग मिलने से स्थापना का कार्य सुगमता से पूरा हो गया। केंद्र एवं राज्य शासन की कुल 1 लाख 8 हजार रूपये की सब्सिडी प्राप्त हुई, जिससे संयंत्र की लागत काफी कम हो गई और यह निवेश अत्यंत लाभकारी साबित हुआ।
श्री प्रशांत यादव ने बताया कि नेट मीटरिंग व्यवस्था के माध्यम से अतिरिक्त बिजली विद्युत ग्रिड में भेजी जा रही है तथा मोर बिजली मोबाइल एप के जरिए प्रतिदिन बिजली उत्पादन एवं खपत की जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाती है। उन्होंने बताया कि बादल छाए रहने पर भी सोलर संयंत्र से संतोषजनक बिजली उत्पादन हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना केवल बिजली बिल कम करने की योजना नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल है। सूर्य से प्राप्त स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग करने से पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होती है तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में भी योगदान मिलता है। श्री यादव ने बताया कि सोलर संयंत्र को देखकर उनके कई मित्र एवं सहकर्मी भी इस योजना से प्रेरित हुए हैं और अपने घरों में सोलर रूफटॉप लगाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी परिवारों को बिजली खपत को देखते हुए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अवश्य लेना चाहिए। यह योजना दीर्घकालीन आर्थिक बचत के साथ स्वच्छ ऊर्जा अपनाने का उत्कृष्ट माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह योजना आम नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। श्री प्रशांत यादव ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए केन्द्र एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
क्रमांक 34 —————–

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार