Ro no D15139/23

गुरुकुल में पालक अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित

कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम शाला गुरुकुल पब्लिक स्कूल में पालक / अभिभावक का ओरियंटेशन (अभिविन्यास )कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारीगण, शाला के प्राचार्य, समस्त शिक्षक शिक्षिकाएँ तथा पालकगण उपस्थित थे। मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का प्रारंभ माता सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण तथा संगीत विभाग के द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। पालक एवं अभिभावकों को विभिन्न विंग्स के प्रभारियों द्वारा पीपीटी के माध्यम से विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के द्वारा बच्चों की अंतर्निहित प्रतिभा को निखारने का कार्य विद्यालय के कुशल प्रशिक्षित शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा किया जाता है, उसे प्रभावशाली ढंग से समझाया गया।। संगीत विभाग की तरफ से बच्चों ने भी मंच पर गायन – वादन एवं नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए यह साबित किया कि कुशल मार्गदर्शन मिले तो बहुत कुछ सीखा जा सकता है। इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक और पालकों के बीच अच्छा तालमेल होना चाहिए। विद्यालय में जो कुछ भी पढ़ाई जा रही है, पालक घर में उस पर ध्यान दें। बच्चों की समस्याओं को शिक्षकों से साझा करें। तभी हम बच्चों के विकास संबंधित अपने उद्देश्य को प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर सभी शिक्षकों तथा प्रभारियों का परिचय पालकों से करवा गया। विगत वर्षों में आयोजित किए गए विभिन्न गतिविधियों , उपलब्धियो एवं इआरपी एप सॉफ्टवेयर के विषय में पालकों को बतलाया गया। संस्था के अध्यक्ष , अन्य पदाधिकारी गण तथा प्राचार्य ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन से संतोष व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि गुरुकुल भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करता रहेगा, जिससे पालकों के सहयोग से हम अपने उद्देश्य को प्राप्त कर सकें और विद्यार्थियों के प्रतिभा विकास में महती भूमिका निभा सकें।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात