Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से बिजली समस्या का त्वरित समाधान, ग्रामीणों को मिली राहत

*शिकायत के बाद विद्युत विभाग की त्वरित कार्रवाई से बहाल हुई निर्बाध विद्युत आपूर्ति*

रायपुर, 06 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रदेश में आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान से सुशासन, जवाबदेही और जनसेवा के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के निवासी श्री मंदीप गुप्ता ने विद्युत आपूर्ति बाधित होने संबंधी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही विद्युत विभाग ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी दल को मौके पर भेजा। अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा आवश्यक परीक्षण एवं मरम्मत कार्य कर विद्युत लाइन को शीघ्र दुरुस्त किया गया, जिससे प्रभावित क्षेत्र में पुनः निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकी।

बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों को राहत मिली है तथा दैनिक कार्यों के साथ कृषि एवं अन्य आवश्यक गतिविधियां भी सुचारु रूप से संचालित होने लगी हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निराकरण के लिए प्रदेशभर में सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आम नागरिकों को शीघ्र राहत उपलब्ध हो सके और शासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो।

  • Related Posts

    अच्छी वर्षा का लाभ उठाकर खरीफ फसलों के कृषि कार्य समय पर पूर्ण करें

      कोरबा 06 जुलाई 2026/कृषि विज्ञान केंद्र, कोरबा ने जिले के किसानों से अपील की है कि हाल के दिनों में हो रही अच्छी वर्षा का अधिकतम लाभ उठाते हुए…

    Read more

    खनन प्रभावित क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर सीपेट स्याहीमुड़ी में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों हेतु आवेदन आमंत्रित

      कोरबा, 6 जुलाई 2026/जिला प्रशासन द्वारा जिले के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष खनन प्रभावित क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से सीपेट  स्याहीमुड़ी, कोरबा में…

    Read more

    NATIONAL

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    पलामू में उपायुक्त की पहल पर जर्जर स्कूल बना आधुनिक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, DSWO ने किया उद्घाटन

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    भारतीय सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च : पीएम ने जमशेदपुर की तनीषा को सराहा, बोले- झारखंड की बेटियों ने सबसे अधिक प्रभावित किया

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’

    सांसद संजय जायसवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान तय करे आतंकवाद चाहिए या पानी’