Ro no D15139/23

धमतरी में निवेश को मिलेगा नया बल, कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न

*एमएसएमई ने क्लस्टर डेवलपमेंट और एक्सपोर्ट टीम ने निर्यात के अवसरों की दी जानकारी, निवेशकों को हरसंभव सहयोग के निर्देश*

धमतरी, 06 जुलाई 2026/ जिले में औद्योगिक विकास और निवेश को गति देने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, एमएसएमई रायपुर के प्रतिनिधि, एक्सपोर्ट प्रमोशन टीम, जिले के नवोदित निवेशक तथा राइस मिलर्स शामिल हुए।

बैठक में एमएसएमई अधिकारियों ने क्लस्टर डेवलपमेंट की अवधारणा, उसके लाभ तथा उद्योगों के सामूहिक विकास की संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी दी। वहीं एक्सपोर्ट प्रमोशन टीम ने जिले के स्थानीय उत्पादों के निर्यात की प्रक्रिया, आवश्यक औपचारिकताओं और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध अवसरों से निवेशकों को अवगत कराया।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले में निवेश और औद्योगिक विकास की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रशासन निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने शासन की विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी देते हुए संबंधित विभागों को उद्योगों की स्थापना, विस्तार और निवेशकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

बैठक में निवेशकों ने भी अपने सुझाव रखे, जिन पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि धमतरी को उद्योग एवं निवेश के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।

  • Related Posts

    झीरम पर भूपेश का दोहरा चरित्र, पांच साल सत्ता में रहे तो ‘सबूत’ क्यों दबाए बैठे रहे? : शिव नारायण पाण्डेय

      *झीरम की पीड़ा पर राजनीति बंद करें भूपेश, प्रदेश को बताएं पांच साल में क्या किया* *फैसले से पहले न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करना बघेल की हताशा का…

    Read more

    दलपत सागर के कायाकल्प की तैयारी

    एनएमडीसी नगरनार और नगर निगम के बीच हुआ एमओयू 50 लाख रुपए की सीएसआर राशि से हटेगी जलकुंभी जगदलपुर, 31 अगस्त 2026/ बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ, सुंदर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात