Ro no D15139/23

GeM पोर्टल से शासकीय खरीदी में आएगी नई पारदर्शिता

*कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों को दिए प्रभावी उपयोग के निर्देश* ,

*कार्यशाला में खरीदी प्रक्रिया की बारीकियों पर की गई चर्चा*

धमतरी 06 जुलाई 2026/ शासकीय खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी और समयबद्ध बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गुरुवार को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल पर जिले के सभी विभागीय अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं प्रश्नोत्तर कार्यशाला आयोजित की। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में अधिकारियों को GeM पोर्टल के प्रभावी संचालन, नवीनतम प्रावधानों और व्यवहारिक उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहरी, एसडीएम श्री पीयूष तिवारी, महाप्रबंधक उद्योग श्री खांडेकर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यशाला में GeM के अधिकृत प्रशिक्षक श्री राकेश तिवारी ने पोर्टल के माध्यम से शासकीय खरीदी के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं, तकनीकी चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला। विभिन्न यूज़ केस के माध्यम से अधिकारियों को निविदा प्रक्रिया, विक्रेता चयन, मूल्य तुलना, ऑनलाइन ऑर्डर, भुगतान प्रक्रिया तथा रिकॉर्ड प्रबंधन की संपूर्ण जानकारी सरल एवं व्यवहारिक तरीके से समझाई गई। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया।

विशेषज्ञों ने बताया कि GeM पोर्टल के माध्यम से खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होने से पारदर्शिता बढ़ती है, प्रतिस्पर्धी दरों पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध होती है तथा समय और सरकारी संसाधनों की बचत होती है। इससे प्रत्येक खरीदी का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है और जवाबदेही भी सुनिश्चित होती है।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी विभाग GeM पोर्टल का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शासकीय खरीदी निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों के अनुरूप GeM के माध्यम से ही की जाए। उन्होंने कहा कि डिजिटल खरीदी प्रणाली न केवल पारदर्शिता और गुणवत्ता को बढ़ावा देगी, बल्कि शासकीय कार्यों में गति और दक्षता भी सुनिश्चित करेगी।

  • Related Posts

    झीरम पर भूपेश का दोहरा चरित्र, पांच साल सत्ता में रहे तो ‘सबूत’ क्यों दबाए बैठे रहे? : शिव नारायण पाण्डेय

      *झीरम की पीड़ा पर राजनीति बंद करें भूपेश, प्रदेश को बताएं पांच साल में क्या किया* *फैसले से पहले न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करना बघेल की हताशा का…

    Read more

    दलपत सागर के कायाकल्प की तैयारी

    एनएमडीसी नगरनार और नगर निगम के बीच हुआ एमओयू 50 लाख रुपए की सीएसआर राशि से हटेगी जलकुंभी जगदलपुर, 31 अगस्त 2026/ बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ, सुंदर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात