Ro no D15139/23

उत्कर्ष योजनाः 6वीं प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी 09 जुलाई तक आपत्ति

 जशपुरनगर 06 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए शनिवार 05 जुलाई को जशपुर नगर स्थित शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में लिखित परीक्षा आयोजित की गई। आदिवासी विकास विभाग जशपुर के अनुसार परीक्षा में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कुल 110 विद्यार्थी शामिल हुए थे। परीक्षा उपरांत उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर परिणाम घोषित कर दिया गया है।

विभाग ने बताया कि जिन विद्यार्थियों या उनके पालकों को परिणाम से संबंधित कोई आपत्ति है, वे 09 जुलाई 2026 तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जशपुर में लिखित में अभ्यावेदन दे सकते हैं। तय तारीख के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी अपना परिणाम सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों, सहायक आयुक्त कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले की वेबसाइट jashpur.nic.in पर देख सकते हैं।

  • Related Posts

    राज्यपाल  डेका ने दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं

      रायपुर,19 अक्टूबर 2026/राज्यपाल  रमेन डेका ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश के सुख और समृद्धि की कामना करते…

    Read more

    विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ को रेल कनेक्टिविटी की सौगात, कुरूद के लिए शुरू होगी यात्री ट्रेन सेवा

      रायपुर से कुरूद का सफर महज 20 रुपये में, सिर्री और चटोद सहित आसपास के क्षेत्रों को मिलेगा लाभ; आगामी महीनों में धमतरी तक रेल कनेक्टिविटी विस्तार की उम्मीद…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?