
Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉक अप: सच या सजा में पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शिल्पा शिंदे की एंट्री हुई है. शो से श्रेष्ठा अय्यर के बाहर होने के बाद शिल्पा ने शो में कदम रखा. इस बीच सुनीता आहूजा भी शिल्पा की बातों से काफी नाराज नजर आईं. शिल्पा ने सुनीता से बातचीत करते हुए कहा कि लोगों ने उन्हें गलत समझा है. शिल्पा ने कहा कि सुनीता असल में बेबाक नहीं हैं, बल्कि उनके पति गोविंदा की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग चाहते हैं कि वह उनके बारे में ऐसी बातें न करें. शिल्पा की बातों पर जवाब देते हुए सुनीता ने कहा, “मैं उन लोगों से कहना चाहती हूं कि पहले खुद को मेरी जगह रखकर देखो और फिर मुझे जज करो. जब तुम्हारे ऊपर यह सब गुजरेगा, तब तुम्हें समझ आएगा कि ऐसा क्यों होता है. ज्यादा बकवास मत करो.”
सुनीता आहूजा बोलीं- मैं उनसे मरते दम तक प्यार करूंगी
सुनीता आहूजा ने राम कपूर से बातचीत के दौरान शिल्पा शिंदे को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि शिल्पा की बातें उन्हें परेशान कर रही हैं. सुनीता ने कहा, “बस एक बार मेरी जगह आकर देखो और महसूस करो कि कैसा लगता है. वह मेरे पति हैं. उन्हें कुछ भी करने दो, लेकिन किसी और को उनके बारे में बोलने का अधिकार नहीं है. मैं उनकी पत्नी हूं. उसे यहां दूसरों को भड़काने के लिए भेजा गया है. अगर वह अपनी हद पार करेगी तो फिर मेरी बात सुनेगी. मैं अपनी औकात में आ जाऊंगी, लेकिन मेरे परिवार के बारे में बात मत करना. वह मेरे पति हैं. अगर उनके 50 लोगों के साथ अफेयर भी हो, तो तुम्हारा क्या जा रहा है? मैं उन्हें नहीं छोड़ूंगी. मैं उनसे मरते दम तक प्यार करूंगी.”
Users React To Sunita Ahuja Statement: सुनीता के बयान पर भड़के यूजर्स
सुनीता आहूजा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “अगर इतना ही ‘मेरा पति, मेरा पति’ करना है तो क्यों हर जगह और हर वक्त उनकी इज्जत की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं?” रमन नाम के यूजर ने लिखा, “गोविंदा को गालियां देकर ही इनकी दुकान चलती है. बेशक ये कहेंगी कि वह इनके पति हैं. उनकी बेइज्जती करके ही एक रियलिटी शो मिला है.” तन्वी नाम की यूजर ने लिखा, वो जब टीवी पर आके गालियां देती है अपने घर के बारे में, सब कुछ बोलती है तब भी उसे लगता है कोई कुछ ना बोले.”









