
Mismatched Season 4: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर रोमांटिक-कॉमेडी वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड’ के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. शो के चौथे और आखिरी सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है. इसकी जानकारी खुद रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली ने सेट से एक फन वीडियो शेयर करके दी. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई. खास बात यह है कि सीजन 4 के साथ डिंपल और ऋषि की खूबसूरत जर्नी भी अपने फाइनल चैप्टर तक पहुंच जाएगी.
Mismatched Season 4 Shooting: रोहित सराफ ने वीडियो शेयर कर बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
रोहित सराफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्राजक्ता कोली के साथ एक वीडियो शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया. वीडियो में दोनों सेट पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं. आखिर में दिखाई देने वाला क्लैपबोर्ड साफ बता देता है कि ‘ की शूटिंग शुरू हो चुकी है. वीडियो शेयर करते हुए रोहित ने कैप्शन में लिखा, “DimpShi फैंस, मेरे पास आपके लिए कुछ है.”
इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और कमेंट सेक्शन में लोग नए सीजन का इंतजार जताने लगे.
Mismatched Season 4 Story: डिंपल और ऋषि की लव स्टोरी का होगा एंड
‘मिसमैच्ड सीजन 4’ इस पॉपुलर सीरीज का आखिरी सीजन होगा. यानी इस बार फैंस को डिंपल और ऋषि की कहानी का फाइनल चैप्टर देखने को मिलेगा. प्यार, नोकझोंक, दोस्ती और रिश्तों के उतार-चढ़ाव से भरी उनकी जर्नी अब अपने अंत तक पहुंचेगी.
Mismatched Season 4 Cast and Release: कौन-कौन आएगा नजर, कब होगी रिलीज?
‘मिसमैच्ड सीजन 4’ में रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली के अलावा अहसास चन्ना, तारुक रैना, मुस्कान जाफरी, अभिनव शर्मा, विद्या मालवड़े और रणविजय सिंघा भी अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे. बता दें कि यह सीरीज संध्या मेनन की साल 2017 में आई किताब ‘व्हेन डिंपल मेट ऋषि” पर आधारित है. इसका पहला सीजन साल 2020 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था.
फिलहाल मेकर्स ने ‘मिसमैच्ड सीजन 4’ की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है, इसलिए फैंस को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा.









