Ro no D15139/23

South OTT Releases This Week: OTT पर होने वाला है साउथ एंटरटेनमेंट का लेवल अप, आ रही हैं ये 5 नई फिल्में और सीरीज

South OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर साउथ एंटरटेनमेंट का लेवल अप होने वाला है. 6 जुलाई से 12 जुलाई के बीच राम चरण की ‘पेड्डी’ समेत कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. अगर आपकी वॉचलिस्ट खाली है, तो ये लिस्ट उसे फुल करने के लिए काफी है.

राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर ‘पेड्डी’ 9 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. यह एक स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म है. कहानी एक छोटे गांव के लड़के की है, जो पहले क्रिकेट खेलता है, फिर पहलवान बनता है और बाद में पैरा-एथलीट बनकर अपने गांव का नाम रोशन करता है. फिल्म में रवि किशन और बोमन ईरानी भी हैं.

यह एक बहुत ही अनोखी और जादुई कॉमेडी फिल्म है, जो 9 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर आ रही है. इसमें विजय देवरकोंडा का कैमियो भी है. कहानी एक ऐसे गांव की है जहां सोने की खुदाई के चक्कर में सब कुछ बर्बाद हो चुका है और सिर्फ एक पुराना पेड़ बचा है. जब लोग उस पेड़ को काटने की कोशिश करते हैं, तो एक ऐसा जादू होता है जिससे गांव के सभी लोग सिर्फ गाना गाकर ही आपस में बात कर पाते हैं.

अगर आपको फुटबॉल खेल पसंद है, तो यह स्पोर्ट्स डॉक्यूमेंट्री सिर्फ आपके लिए है. यह 10 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर आ रही है. इसमें दिखाया गया है कि केरल के लोगों में पिछले 70 सालों से फुटबॉल को लेकर कितना ज्यादा पागलपन और प्यार है.

यह एक तमिल भाषा की मजेदार और थ्रिलर फिल्म है, जो 10 जुलाई को जी5 (ZEE5) पर रिलीज होगी. कहानी परिमला और उसके परिवार की है. उनके पड़ोस का एक बुरा आदमी उनकी छोटी बेटी को परेशान करता है, लेकिन एक दिन वह आदमी अचानक मरा हुआ मिलता है. अब पुलिस पूरे परिवार पर शक करती है और घर के लोग भी एक-दूसरे पर शक करने लगते हैं, जिससे बहुत सारी मजेदार गड़बड़ियां होती हैं.

यह एक एक्शन से भरपूर फिल्म है, जो 10 जुलाई को सोनीलिव ऐप पर मलयालम और तमिल भाषा में रिलीज होगी. कहानी उदयन नाम के एक कबड्डी खिलाड़ी की है, जो अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक अमीर बिजनेसर का भरोसा जीत लेता है. लेकिन बाद में कुछ ऐसा गलत होता है कि उसे अपने ही लोगों के खिलाफ खड़ा होना पड़ता है. खुद को सुधारने के लिए वह दोबारा कबड्डी के मैदान में उतरता है.

  • Related Posts

    Mismatched Season 4: खत्म हुआ इंतजार, डिंपल-ऋषि की लव स्टोरी के आखिरी चैप्टर की शूटिंग शुरू

    Mismatched Season 4: नेटफ्लिक्स की पॉपुलर रोमांटिक-कॉमेडी वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड’ के फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. शो के चौथे और आखिरी सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है.…

    Read more

    ‘अगर 50 अफेयर भी हो तो तुम्हारा क्या जा रहा है?’ शिल्पा शिंदे से भिड़ीं सुनीता, यूजर्स बोले- उनकी बेइज्जती करके ही रियलिटी शो मिला

    Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉक अप: सच या सजा में पहली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शिल्पा शिंदे की एंट्री हुई है. शो से श्रेष्ठा अय्यर के बाहर होने…

    Read more

    NATIONAL

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    UP विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर दलित दांव! मायावती के वोट बैंक पर अखिलेश की नजर,बसपा में हलचल

    UP विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर दलित दांव! मायावती के वोट बैंक पर अखिलेश की नजर,बसपा में हलचल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है