Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ रामबती का सपना

*होटल में काम कर परिवार चलाने वाली महिला को मिला अपना पक्का घर*

रायपुर, 08 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री आवास योजना भारत सरकार की एक प्रमुख कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य बेघर लोगों और कच्चे मकानों में रहने वाले नागरिकों (शहरी और ग्रामीण) को बुनियादी सुविधाओं से युक्त पक्का घर उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना ने बीजापुर नगर पालिका क्षेत्र की निवासी रामबती के जीवन में भी नई खुशियां और सुरक्षा लेकर आई है।

 

*संघर्षों से भरा था जीवन*

 

बीजापुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 11 में रहने वाली रामबती पिछले लगभग 30 वर्षों से अपने परिवार के साथ रह रही हैं। पति के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। होटल में काम कर उन्होंने अपने एक बेटे और दिव्यांग बेटी का पालन-पोषण किया। सीमित आय के कारण परिवार एक पुराने और जर्जर मकान में रहने को मजबूर था। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था, जिससे उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

 

*शासकीय योजना बनी सहारा*

 

रामबती का चयन प्रधानमंत्री आवास योजना के “मोर जमीन, मोर मकान” घटक के तहत किया गया। नगर पालिका बीजापुर और योजना से जुड़े अधिकारियों ने सर्वे कर उनका प्रस्ताव तैयार किया, जिसके बाद उन्हें पक्का आवास स्वीकृत हुआ।

 

*मार्गदर्शन से साकार हुआ सपना*

 

आर्थिक तंगी के कारण शुरुआत में रामबती मकान का निर्माण नहीं करा पा रही थीं। ऐसे समय में नगर पालिका बीजापुर और प्रधानमंत्री आवास योजना की टीम ने उन्हें लगातार मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग दिया। स्थानीय मिस्त्री की मदद से उन्होंने धीरे-धीरे अपने सपनों का पक्का घर तैयार कर लिया।

 

*अब सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन*

 

आज रामबती अपने नए पक्के घर में परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन जी रही हैं। अब उन्हें बरसात में टपकती छत या असुरक्षित मकान की चिंता नहीं रहती। अपने घर में रहने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई देती है।

 

*रामबती ने जताया आभार*

 

रामबती कहती हैं कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा अपना पक्का घर होगा। प्रधानमंत्री आवास योजना ने मेरा वर्षों पुराना सपना पूरा कर दिया। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री आवास योजना, राज्य शासन, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और नगर पालिका बीजापुर की पूरी टीम का हृदय से धन्यवाद करती हूँ।

 

*प्रधानमंत्री आवास योजना बदल रही है लोगों का जीवन*

 

प्रधानमंत्री आवास योजना केवल पक्का मकान ही नहीं दे रही, बल्कि गरीब परिवारों को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर जीवन का आधार भी प्रदान कर रही है। रामबती की कहानी इस बात का प्रमाण है कि शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर मिलने से जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक और स्थायी बदलाव संभव है।

  • Related Posts

    लखोली वार्ड में मोबाईल कैम्प का हुआ आयोजन

    *श्रमिकों को दी जा रही श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी*   राजनांदगांव 01 सितम्बर 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले…

    Read more

    जिला कार्यालय भवन की साफ-सफाई एवं बगीचों के संधारण हेतु द्वितीय निविदा 16 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 01 सितम्बर 2026। जिला कार्यालय भवन राजनांदगांव अंतर्गत परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई तथा परिसर के भीतर स्थित संपूर्ण बगीचों के संधारण कार्य हेतु वर्ष 2026-27 की अवधि माह…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार