Ro no D15139/23

डीएमएफ योजना से किसानों को मिली आधुनिक खेती की सौगात

दंतेवाड़ा के 24 किसानों को वितरित किए गए पावर टिलर, खेती होगी आसान और कम खर्चीली*

 

रायपुर, 08 जुलाई 2026/ डीएमएफ (जिला खनिज संस्थान न्यास) योजना के तहत खनन-प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को आधुनिक खेती, बेहतर सिंचाई और फसल भंडारण की सौगात मिल रही है। कृषि को उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में शामिल कर कृषि अधोसंरचना और आजीविका को नई मजबूती दी जा रही है।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) योजना के तहत दंतेवाड़ा जिले के गीदम विकासखंड के 24 किसानों को पावर टिलर वितरित किए गए।

 

*आधुनिक खेती को मिलेगा बढ़ावा*

 

पावर टिलर वितरण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी ने किसानों को पावर टिलर की चाबी सौंपते हुए कहा कि आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग से खेती आसान होगी, लागत कम आएगी, समय की बचत होगी और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने किसानों से कृषि यंत्रों का बेहतर उपयोग कर आधुनिक खेती अपनाने की अपील की।

 

*छोटे और मध्यम किसानों के लिए उपयोगी मशीन*

 

पावर टिलर एक बहुउपयोगी कृषि यंत्र है। इसका उपयोग खेत की जुताई, मिट्टी की गुड़ाई, मेड़ बनाने, बुवाई, खरपतवार नियंत्रण तथा अन्य कृषि कार्यों में किया जा सकता है। यह विशेष रूप से छोटे और मध्यम किसानों के लिए काफी उपयोगी है, जिससे कम समय और कम श्रम में खेती के कार्य पूरे किए जा सकते हैं।

 

*उत्पादन और आय में होगी बढ़ोतरी*

 

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पावर टिलर के उपयोग से खेती की लागत कम होगी, श्रम की बचत होगी तथा कृषि उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि होगी। इससे किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में जिला कृषि सभापति अध्यक्ष श्रीमती ममता मंडावी, जिला कृषि सभापति सदस्य श्रीमती किलेश्वरी नागेश, जनपद पंचायत अध्यक्षा श्रीमती शकुंतला भास्कर, जनपद उपाध्यक्ष श्री दिनेश कौशल, जनपद कृषि सभापति श्री मुन्ना राम कश्यप सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री सूरज पंसारी, सहायक संचालक कृषि श्री धीरज बघेल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री किसान नेताम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (गीदम) श्री अशोक कुमार नेताम सहित कृषि विभाग के अधिकारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    झीरम पर भूपेश का दोहरा चरित्र, पांच साल सत्ता में रहे तो ‘सबूत’ क्यों दबाए बैठे रहे? : शिव नारायण पाण्डेय

      *झीरम की पीड़ा पर राजनीति बंद करें भूपेश, प्रदेश को बताएं पांच साल में क्या किया* *फैसले से पहले न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करना बघेल की हताशा का…

    Read more

    दलपत सागर के कायाकल्प की तैयारी

    एनएमडीसी नगरनार और नगर निगम के बीच हुआ एमओयू 50 लाख रुपए की सीएसआर राशि से हटेगी जलकुंभी जगदलपुर, 31 अगस्त 2026/ बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ, सुंदर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात