Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से खगेन्द्र कुमार कश्यप को मिला नया राशन कार्ड

शिकायत के त्वरित निराकरण से मिली राहत, हितग्राही ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जताया आभार*

रायपुर, 8 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 इसी दिशा में नागरिकों और शासन-प्रशासन के बीच एक भरोसेमंद सेतु के रूप में कार्य कर रही है, जहां प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुकदा निवासी श्री खगेन्द्र कुमार कश्यप की लंबे समय से लंबित राशन कार्ड संबंधी समस्या का सफलतापूर्वक समाधान किया गया। नया राशन कार्ड नहीं बनने के कारण वे सार्वजनिक वितरण प्रणाली सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे थे।

समस्या के समाधान के लिए श्री कश्यप ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग ने मामले की जांच की। जांच में उन्हें राशन कार्ड के लिए पात्र पाया गया, जिसके बाद नियमानुसार उनका नया राशन कार्ड जारी कर उसकी प्रति उपलब्ध करा दी गई।

राशन कार्ड मिलने के बाद अब श्री खगेन्द्र कुमार कश्यप को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न सहित अन्य पात्रतानुसार शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा। शिकायत के त्वरित निराकरण से प्रसन्न हितग्राही ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का एक प्रभावी और विश्वसनीय माध्यम बन गई है।

  • Related Posts

    झीरम पर भूपेश का दोहरा चरित्र, पांच साल सत्ता में रहे तो ‘सबूत’ क्यों दबाए बैठे रहे? : शिव नारायण पाण्डेय

      *झीरम की पीड़ा पर राजनीति बंद करें भूपेश, प्रदेश को बताएं पांच साल में क्या किया* *फैसले से पहले न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करना बघेल की हताशा का…

    Read more

    दलपत सागर के कायाकल्प की तैयारी

    एनएमडीसी नगरनार और नगर निगम के बीच हुआ एमओयू 50 लाख रुपए की सीएसआर राशि से हटेगी जलकुंभी जगदलपुर, 31 अगस्त 2026/ बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ, सुंदर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात