Ro no D15139/23

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

राजनांदगांव 08 जुलाई 2026। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुज्जी का आकस्मिक निरीक्षण किया। सीएमएचओ निरीक्षण के दौरान आयुष्मान आरोग्य केन्द्र खुज्जी में प्रति बुधवार को आयोजित योत्र सत्र में शामिल हुए एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुज्जी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में साफ-सफाई एवं मौसमी बीमारियों, डॉग बाइट, स्नेक बाइट के उपचार की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्टॉप डायरिया कैम्पेन 2026 अंतर्गत स्वास्थ्य केन्द्र में ओआरएस कॉर्नर अनिवार्य रूप से बनाने तथा संस्थागत प्रसव बढ़ाने एवं उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं का समयावधि में सोनोग्राफी कराने एवं दूरभाष के माध्यम से समय-समय पर स्वास्थ्य की जानकारी लेने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से चर्चा की और केन्द्र में मिल रही चिकित्सकी सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव को जिले का मॉडल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने भवन संचालित विकासखण्ड प्रोग्राम यूनिट को एक सप्ताह के भीतर नवनिर्मित बीपीएचयू भवन में स्थानांतरण करने निर्देशित किया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने स्कूलों की छात्राओं को एचपीवी वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) गंभीर एवं जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित किया। एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 26 किशोरी बालिकाओं ने वैक्सीनेशन कराया। जिले में आज 160 किशोरी बालिकाओं को वैक्सीनेशन किया गया। जिले में अब तक कुल 4444 किशोरी बालिकाओं को वैक्सीनेशन किया गया है। सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरतन ने सभी मितानिनों एवं मितानिन प्रेरकों को सभी पालकों व अभिभावकों से संपर्क कर किशोरी बालिकाओं को वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रेरित करने निर्देशित किया। इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार, जिला सलाहकार एनसीडी कार्यक्रम डॉ. विकास राठौर सहित स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    झीरम पर भूपेश का दोहरा चरित्र, पांच साल सत्ता में रहे तो ‘सबूत’ क्यों दबाए बैठे रहे? : शिव नारायण पाण्डेय

      *झीरम की पीड़ा पर राजनीति बंद करें भूपेश, प्रदेश को बताएं पांच साल में क्या किया* *फैसले से पहले न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करना बघेल की हताशा का…

    Read more

    दलपत सागर के कायाकल्प की तैयारी

    एनएमडीसी नगरनार और नगर निगम के बीच हुआ एमओयू 50 लाख रुपए की सीएसआर राशि से हटेगी जलकुंभी जगदलपुर, 31 अगस्त 2026/ बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर को स्वच्छ, सुंदर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात