Ro no D15139/23

भरत तिवारी की मां आज से भूख हड़ताल पर बैठेंगी? रिटायर्ड जज ने जांच को लेकर दी नई जानकारी

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच ने अब रफ्तार पकड़ ली है. दूसरी तरफ भरत की मां ने आज से भूख पड़ताल करने का फैसला लिया था. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान परिजनों ने दोषी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी. साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर मां आशा देवी ने भूख हड़ताल करने का फैसला लिया था. ऐसे में 11 बजे से वह भूख हड़ताल कर सकतीं हैं.

दोषी पुलिसकर्मियों को सजा देने की मांग

मिली जानकारी के मुताबिक, भरत तिवारी के घर के सामने एक पेड़ के नीचे आमरण अनशन होगा. मां ने बताया कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों को सजा नहीं मिलती, उनकी गिरफ्तारी नहीं होती है, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी. इसमें भरत की बहन रूबी कुमारी, भाई चंदन तिवारी, बसंत तिवारी और भाभी भी शामिल रहेंगी. बुधवार को एनकाउंटर मामले में परिजनों ने कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया है.

रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने जांच की दी जानकारी

दूसरी तरफ, एनकाउंटर की न्यायिक जांच को लेकर रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आरा स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय परिसर में न्यायिक जांच आयोग का कार्यालय स्थापित किया गया है. मामले में आगे की जांच अधिकारियों के साथ बैठक कर की जाएगी. पूरे मामले की जांच रिपोर्ट सरकार को 6 महीने के अंदर सौंपना है.

क्या-कुछ किया जाएगा जांच?

रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, जांच का पहला उद्देश्य घटना की पूरी पृष्ठभूमि, घटनाक्रम और उन प्रत्यक्ष और परोक्ष परिस्थितियों की पड़ताल करना है जिसकी वजह से यह घटना घटित हुई. साथ ही 17 जून को बिलौटी में हुए पुलिस की कार्रवाई की जांच और जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय करना है.

गवाहों के बयान जल्द होंगे दर्ज

इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि गवाहों को समन जारी किया जाना शुरू कर दिया गया है. जल्द ही उनके बयान भी दर्ज किए जायेंगे. विनोद कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्होंने पीड़ित परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात की थी. मामले को लेकर पूरी जानकारी ली थी. ऐसे में अब कोशिश है कि समय के अंदर पूरी जांच कर रिपोर्ट सरकार को सौंप दी जाए.

  • Related Posts

    बिहार भाजपा का नया प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी,सह प्रभारी संगीता यादव और रोहन गुप्ता का प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया स्वागत

    बिहार भाजपा का नया प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी,सह प्रभारी संगीता यादव और रोहन गुप्ता का प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया स्वागत अतीश दीपंकर बिहार ब्यूरो चीफ पटना | भारतीय…

    Read more

    पूर्व मध्य रेल पेयजल की गुणवत्ता की जांच के लिए चला रही है विशेष अभियान : सरास्वती चंद्र , मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

    अतीश दीपंकर बिहार ब्यूरो चीफ पटना | पूर्व मध्य रेल, रेल यात्रियों एवं रेलकर्मियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पेयजल गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    क्या 100% टैरिफ का निकलेगा हल? दिसंबर में डोनाल्ड ट्रंप से मिल सकते हैं PM मोदी

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या केस, डीन सूर्यनारायण डूला सस्पेंड

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    तीस्ता नदी में बहता जा रहा था नन्हा हाथी, मछुआरों ने ऐसे बचाई जान; हथिनी का प्यार देख भर आएंगी आंखें

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    नोटिस की लिस्ट में लालकृष्ण आडवाणी का भी नाम

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन

    DUSU Election 2026: NSUI की हार से राहुल गांधी और कांग्रेस के टॉप लीडर नाराज; इंचार्ज पर हो सकता है एक्शन