Ro no D15139/23

बिहार भाजपा का नया प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी,सह प्रभारी संगीता यादव और रोहन गुप्ता का प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया स्वागत

बिहार भाजपा का नया प्रदेश प्रभारी
हरीश द्विवेदी,सह प्रभारी संगीता यादव और रोहन गुप्ता का प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया स्वागत

अतीश दीपंकर बिहार ब्यूरो चीफ

पटना | भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा हरीश द्विवेदी को बिहार भाजपा का नया प्रदेश प्रभारी, संगीता यादव और रोहन गुप्ता को सह प्रभारी नियुक्त किए जाने पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने स्वागत एवं अभिनंदन किया है।

संजय सरावगी ने कहा कि हरीश द्विवेदी का सांगठनिक अनुभव और कार्यकर्ताओं के साथ उनका व्यापक जुड़ाव बिहार भाजपा के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि संगीता यादव और रोहन गुप्ता को बिहार का सह प्रभारी बनाए जाने से भी संगठन को मजबूती मिलेगी। दोनों नेताओं का अनुभव और सक्रियता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए उपयोगी होगी। प्रदेश भाजपा के सभी कार्यकर्ता नए प्रभारी एवं सह प्रभारियों का पूरे उत्साह के साथ स्वागत और अभिनंदन करते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन से निरंतर मजबूत होता रहा है। नए प्रभारी और सह प्रभारियों के मार्गदर्शन में प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से बिहार भाजपा का संगठन और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनेगा।

संजय सरावगी ने अन्य राज्यों में भाजपा के प्रभारी एवं सह प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने वाले बिहार के नेताओं को भी बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मंगल पांडेय, पिंकी कुशवाहा, सिद्धार्थ शंभु, राजेन्द्र सिंह और देवेश कुमार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार के इन नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व मिलना प्रदेश भाजपा के लिए गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि इन सभी नेताओं ने संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपनी सक्रियता और सांगठनिक क्षमता का परिचय दिया है। उन्हें अन्य राज्यों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से वहां भाजपा के संगठन को मजबूती मिलेगी।

  • Related Posts

    छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 377 संवेदनशील घाटों पर SDRF और NDRF तैनात

      12,806 घाटों पर स्थानीय गोताखोर और आपदा मित्रों की प्रतिनियुक्ति, आपात स्थिति से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी   पटना | लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के…

    Read more

    संतश्री अशोक तिवारी स्मृति सम्मान से अलंकृत किए जाएंगें प्रो.संजय द्विवेदी

    *गोपालगंज (बिहार) में आयोजित ‘सदानीरा महोत्सव’ में होगा सम्मान* *भोपाल, 13 नवंबर।* प्रख्यात लेखक प्रो.संजय द्विवेदी को राष्ट्रीय चेतना के जागरण संबंधी लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    Kangana Ranaut FIR: सोनिया गांधी को ‘रहस्यमयी विदेशी’ बताकर फंसीं कंगना रनौत! शिमला पुलिस ने दर्ज की FIR

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटी, 7 हजार फ्लाइट्स प्रभावित; पुराने हार्डवेयर में खराबी से ठप हुआ एयर ट्रैफिक

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    Raipur संतो के नेतृत्व में राजभवन तक साधक परिवार की विशाल रैली, राष्ट्रपति से आशा राम बापू के उपचार के लिए रिहाई की मांग

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , बस्तर की पावन धरा पर आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    अभिषेक बनर्जी के घर पर रात 2 बजे हंगामा, आपस में भिड़े BJP-TMC समर्थक; सांसद ने लगाया फायरिंग का आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप

    क्या सोशल मीडिया ट्रोलिंग और चरित्र हनन बनी वजह? पिता ने लगाए आरोप