Ro no D15139/23

रैंप योजना से सुकमा के उद्यमियों को मिली डिजिटल कारोबार की नई दिशा

डिजिटल इंटीग्रेशन कार्यक्रम में 100 उद्यमियों ने सीखे ऑनलाइन व्यवसाय के गुर*

 

*ई-कॉमर्स, डिजिटल मार्केटिंग और ब्रांडिंग का मिला प्रशिक्षण*

 

रायपुर, 09 जुलाई 2026/ केंद्र सरकार की रैंप (RAMP) योजना, विश्व बैंक द्वारा समर्थित एक केंद्रीय क्षेत्र की रणनीतिक पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य देश में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के प्रदर्शन, उत्पादकता, और बाज़ार तक पहुंच को बेहतर बनाकर उन्हें प्रतिस्पर्धी और सशक्त बनाना है। केंद्र सरकार की रैंप (RAMP) योजना के तहत सुकमा जिले में स्थानीय उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को डिजिटल कारोबार से जोड़ने के लिए दो दिवसीय डिजिटल इंटीग्रेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमियों को डिजिटल तकनीक, ई-कॉमर्स और ऑनलाइन मार्केटिंग की जानकारी देकर उनके व्यवसाय को नई पहचान दिलाना था।

 

यह कार्यक्रम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार तथा राज्य शासन की पहल पर सीएसआईडीसी, रायपुर के बैनर तले चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जनपद पंचायत सुकमा और ग्राम पंचायत कोर्रा में आयोजित किया गया।

 

*100 उद्यमियों ने लिया प्रशिक्षण*

 

कार्यक्रम में कुल 100 उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें जनपद पंचायत सुकमा में 60 और ग्राम पंचायत कोर्रा में 40 प्रतिभागी शामिल रहे।

 

*डिजिटल कारोबार की मिली जानकारी*

 

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया प्रचार, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन भुगतान, वित्तीय प्रबंधन और विभिन्न सरकारी ऋण योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही व्यवसाय को डिजिटल माध्यम से आगे बढ़ाने के व्यावहारिक तरीके भी बताए गए।

 

*स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग पर विशेष जोर*

 

प्रशिक्षण में महिला स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमियों को अचार, बड़ी, पापड़, मसाले जैसे पारंपरिक उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग, ब्रांडिंग, गुणवत्ता सुधार और ऑनलाइन बिक्री के बारे में जानकारी दी गई। इससे स्थानीय उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने के नए अवसर खुलेंगे।

 

*आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल*

 

कार्यक्रम में उद्यमियों को स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने उत्पादों को देश-विदेश के बाजार तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।

 

*विशेषज्ञों का मिला मार्गदर्शन*

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में मास्टर ट्रेनर अजय कुमार साहू, बीरसिंह चतुर्वेदी, शाहीन (बीपीएम, जनपद पंचायत सुकमा), चेतन चंद्राकर तथा पत्रिका पटेल (पीआरपी, ग्राम पंचायत कोर्रा) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

*डिजिटल उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा*

 

रैंप योजना के तहत आयोजित यह कार्यक्रम सुकमा के स्थानीय उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों के लिए डिजिटल कारोबार की नई संभावनाएं लेकर आया है। इससे स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार मिलेगा, आय बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता को नई मजबूती मिलेगी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के मध्य हुआ महत्वपूर्ण समझौता

    कटिंग-पॉलिशिंग के आधुनिक प्रशिक्षण के लिए पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय बनेगा नॉलेज पार्टनर, ‘बस्तर ब्रांड’ को मिलेगा बढ़ावा   *कोरंडम से बस्तर को मिलेगी नई पहचान, खनन से मूल्य संवर्धन…

    Read more

    आयस्टर मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बन रही टिकेश्वरी साहू, बिहान योजना ने बनाया आर्थिक रूप से सशक्त

    रायपुर , 31 अगस्त 2026/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं स्वरोजगार के नए अवसरों से जुड़ रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात