Ro no D15139/23

सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज होते ही मिला त्वरित समाधान

*04 घंटे के भीतर मिला बीज, किसान के चेहरे पर लौटी मुस्कान*

 

रायपुर , 09 जुलाई 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन और जनसेवा के संकल्प को सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से लगातार साकार किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले में एक बार फिर त्वरित एवं संवेदनशील प्रशासन की मिसाल देखने को मिली, जब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत का महज 04 घंटे के भीतर निराकरण करते हुए पात्र हितग्राही को खरीफ सीजन के लिए बीज का कार्ड उपलब्ध करा दिया गया। ग्राम सोढ़ार निवासी किसान जितेंद्र साहू ने बीज उपलब्ध नहीं होने की समस्या को लेकर सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत प्राप्त होते ही जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। प्रशासन की त्वरित पहल के परिणामस्वरूप महज 04 घंटे के भीतर किसान जितेंद्र साहू को बीज निगम, धरमपुरा से आवश्यक बीज उपलब्ध करा दिया गया। समय पर बीज मिलने से किसान ने राहत की सांस ली और प्रशासन की संवेदनशील एवं सक्रिय कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि समस्या का शीघ्रता से समाधान होने से समय पर खेती की तैयारियां संभव हो सकीं, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

  • Related Posts

    राज्यपाल  डेका ने दी विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं

      रायपुर,19 अक्टूबर 2026/राज्यपाल  रमेन डेका ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रदेश के सुख और समृद्धि की कामना करते…

    Read more

    विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ को रेल कनेक्टिविटी की सौगात, कुरूद के लिए शुरू होगी यात्री ट्रेन सेवा

      रायपुर से कुरूद का सफर महज 20 रुपये में, सिर्री और चटोद सहित आसपास के क्षेत्रों को मिलेगा लाभ; आगामी महीनों में धमतरी तक रेल कनेक्टिविटी विस्तार की उम्मीद…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?