Ro no D15139/23

कमार समाज की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

विशेष पिछड़ी जनजाति के प्रतिनिधिमंडल ने मूलभूत सुविधाओं, शिक्षा और आजीविका से जुड़े विषयों पर सौंपा मांगपत्र

 

पारंपरिक बांस की टोकरी में दुर्लभ ‘बोड़ा’ भेंट कर किया सम्मान

 

धमतरी, 09 जुलाई 2026। जिले की विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा से सौजन्य मुलाकात कर समाज की मूलभूत सुविधाओं, शिक्षा, आवास, सड़क, आजीविका तथा सामाजिक अधोसंरचना से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने समाज की आवश्यकताओं से संबंधित मांगपत्र सौंपते हुए प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया।

 

मुलाकात के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का परिचय देते हुए समाज के लोगों द्वारा निर्मित पारंपरिक बांस की टोकरी में वर्षा ऋतु में सीमित अवधि के लिए उपलब्ध होने वाली दुर्लभ वन उपज ‘बोड़ा’ भेंट कर कलेक्टर का सम्मान किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कमार समाज की पारंपरिक जीवनशैली, लोक संस्कृति एवं वन आधारित आजीविका की सराहना करते हुए इसे जिले की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

 

प्रतिनिधिमंडल ने नगरी स्थित कमार आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र प्राचार्य की नियुक्ति, कमार सामाजिक भवन में शेड एवं आहाता निर्माण, विभिन्न कमार बसाहटों तक सर्व मौसम सड़क निर्माण तथा लंबे समय से निवासरत पात्र परिवारों को भूमि का पट्टा उपलब्ध कराने की मांग रखी। साथ ही पारंपरिक बांस शिल्प को प्रोत्साहित करने के लिए बांस की उपलब्धता, जनमन आवास योजना की लंबित राशि तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत लंबित मजदूरी भुगतान शीघ्र कराने का भी अनुरोध किया गया।

 

प्रतिनिधिमंडल ने बोदलाबाहरा-बरबांधा से आवासपारा कमारपारा, आमगांव से कछारपारा, भूरसीडोंगरी से कमारपारा, घूरावड़ कमारपारा, दूधावा से कोरमुड़ कमारपारा तथा बिलभदर सहित अन्य कमार बसाहटों तक सड़क निर्माण की आवश्यकता से भी अवगत कराया।

 

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के समग्र विकास, शिक्षा, आवास, आजीविका और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए जिला प्रशासन संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रस्तुत मांगों का परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर ने कहा कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कमार समाज से जुड़े विषयों का विभागीय समन्वय के माध्यम से चरणबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे समाज के लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आए।

 

इस अवसर पर कमार समाज के जिला संरक्षक श्री सरोज कुमार नेताम, जिला अध्यक्ष श्री बुधलाल नेताम, जिला सचिव श्री बुधारू कमार, ब्लॉक अध्यक्ष (नगरी-धमतरी) श्री श्रवण कुमार सोरी, ब्लॉक अध्यक्ष मगरलोड श्री रतनु सोरी, जिला संरक्षक सदस्य श्रीमती बरनी बाई कमार, कमार आवासीय शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री राजाराम कमार, श्री मुन्नालाल कमार, श्री हरीलाल कमार, श्री लखनतीन कमार सहित समाज के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात