Ro no D15139/23

भारत की अग्रणी सुरक्षा कंपनी एसआईएस लिमिटेड में 150 सुरक्षा अधिकारियों की भर्ती

जशपुरनगर 09 जुलाई 2026/ भारत की अग्रणी सुरक्षा कंपनी एसआईएस लिमिटेड द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के स्नातक बेरोजगार युवाओं के लिए 150 जीटीओ सुरक्षा अधिकारी संवर्ग के पदों पर भर्ती की जाएगी। चयन प्रक्रिया 11 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया स्किल डेवलपमेंट की तरफ से एस.आई.एस. के संयुक्त तत्वाधान में पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत एसआईएस प्रशिक्षण केन्द्र, लाइवलीहुड महाविद्यालय, बॉयज छात्रावास, डोडकाचौरा कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
एसआईएस के कमांडेंट श्री कुमार शिवेन्द्र ने बताया कि अभ्यर्थी का स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम ऊंचाई 167.5 सेंटीमीटर एवं आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण के दौरान ही अभ्यर्थियों को 33 हजार से 40 हजार रुपये समग्र लागत वेतन प्रति माह दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को पेंशन, उपदान, कर्मचारी राज्य बीमा, समूह बीमा, चिकित्सा, आवास, दो बच्चों को भारतीय पुलिस सेवा विद्यालय देहरादून में शिक्षा की सुविधा, अंश वितरण, यात्रा भत्ता एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
नियुक्ति संपूर्ण भारत स्तर पर सभी स्थानों पर प्रदान की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी sisindia.com  एवं जॉब एट एसआईएस फेसबुक पेज के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क सूत्र 7004623515 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    उच्चतम न्यायालय की विशेष लोक अदालत: 31 जुलाई तक करें आवेदन

      कोरबा 09 जुलाई 2026/न्याय को सरल, सुलभ एवं आपसी सहमति के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ‘‘समाधान समारोह 2026 का आयोजन…

    Read more

    वर्षाकाल में आकाशीय बिजली से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने जारी की जन-जागरूकता अपील

      कोरबा 09 जुलाई 2026/वर्षाकाल में आकाशीय बिजली गिरने की अत्यधिक संभावनाओं को देखते हुए  स्वास्थ्य  एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आमजन से सतर्कता बरतने एवं सुरक्षा संबंधी उपायों का पालन…

    Read more

    NATIONAL

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज