Ro no D15139/23

श्री राम लला दर्शन योजना से साकार हुआ 69 वर्षीय श्रद्धालु का वर्षों पुराना सपना

*अयोध्या में श्री रामलला और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर भावुक हुए शोभनाथ सोनवानी, बोले-जीवन की सबसे बड़ी इच्छा हुई पूरी*

रायपुर, 10 जुलाई 2026/ जीवन में कुछ इच्छाएं ऐसी होती हैं, जो वर्षों तक मन में संजोई रहती हैं। कबीरधाम जिले के ग्राम खारा निवासी 69 वर्षीय श्री शोभनाथ सोनवानी के लिए अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करना ऐसी ही एक आजीवन अभिलाषा थी। आर्थिक परिस्थितियों के कारण यह सपना कभी पूरा नहीं हो सका, लेकिन छत्तीसगढ़ शासन की श्री राम लला दर्शन योजना ने उनकी इस मनोकामना को साकार कर दिया।

श्री शोभनाथ सोनवानी बताते हैं कि वर्षों से उनके मन में अयोध्या और काशी धाम की यात्रा करने की इच्छा थी, लेकिन संसाधनों के अभाव में यह संभव नहीं हो पा रहा था। योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया और चयनित होने के बाद उन्हें निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि पूरी यात्रा अत्यंत सुव्यवस्थित और सुविधाजनक रही। कबीरधाम से दुर्ग रेलवे स्टेशन तक बस, विशेष ट्रेन से अयोध्या एवं काशी की यात्रा, समय पर भोजन, नाश्ता, चाय, चिकित्सकीय सुविधा, भजन-कीर्तन तथा दर्शन स्थलों तक निःशुल्क परिवहन जैसी व्यवस्थाओं ने यात्रा को सहज, सुरक्षित और यादगार बना दिया।

श्री सोनवानी ने कहा कि प्रभु श्री रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद उन्हें आत्मिक शांति, संतोष और अद्भुत आनंद की अनुभूति हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि इससे उनके जैसे अनेक लोगों की वर्षों पुरानी धार्मिक आकांक्षाएं पूरी हो रही हैं। श्री राम लला दर्शन योजना के माध्यम से कबीरधाम जिले के सैकड़ो श्रद्धालु अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ के दर्शन का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। यह योजना धार्मिक आस्था को सम्मान देने के साथ-साथ आम नागरिकों के सपनों को साकार करने का सशक्त माध्यम बनकर लोगों के जीवन में नई खुशी ला रही है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार