Ro no D15139/23

सेवा-सेतु केंद्र से आसान हुई डिजिटल सेवाएं, एक ही केंद्र पर मिल रही त्वरित सुविधा

*तेजश्वरी का बना आधार कार्ड*

 

रायपुर, 10 जुलाई 2026/ राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सेवा-सेतु केंद्र व्यवस्था आम नागरिकों के लिए डिजिटल सेवाओं का सशक्त माध्यम बनकर उभर रही है। अब शासकीय सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। एक ही स्थान पर पारदर्शी, सरल और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों का समय और श्रम दोनों बच रहे हैं। इसी का सकारात्मक उदाहरण मुंगेली जिले की तेजश्वरी हैं, जिनका आधार कार्ड सेवा-सेतु केंद्र के माध्यम से सहज एवं त्वरित प्रक्रिया में बनाया गया।

 

आधार कार्ड प्राप्त होने पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पहले ऐसे कार्यों के लिए काफी समय लगता था, लेकिन अब सेवा-सेतु केंद्र के माध्यम से पूरी प्रक्रिया बेहद आसान और सुविधाजनक हो गई है। उन्होंने राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल व्यवस्था ने आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं से जोड़ने का कार्य और अधिक सरल बना दिया है। अब आवश्यक दस्तावेज समय पर मिलने से विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करना भी आसान हो गया है।

 

गौरतलब है कि राज्य शासन ने प्रदेश में संचालित लोक सेवा केंद्रों का उन्नयन कर उन्हें सेवा-सेतु केंद्र के रूप में विकसित किया है। पहले जहां इन केंद्रों के माध्यम से 73 शासकीय सेवाएं उपलब्ध थीं, वहीं अब 441 डिजिटल सेवाएं एक ही स्थान पर प्रदान की जा रही हैं। इनमें आधार संबंधी सेवाएं, विभिन्न प्रमाण पत्र, पंजीयन, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित अनेक नागरिक सेवाएं शामिल हैं। सेवा-सेतु केंद्रों के माध्यम से शासन की सेवाएं गांव-गांव तक सरल, पारदर्शी और डिजिटल रूप से पहुंच रही हैं। यह पहल सुशासन को सशक्त बनाने के साथ-साथ नागरिकों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन*   *रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद…

    Read more

    माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत

    कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद*   *ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?