Ro no D15139/23

वन महोत्सव में वन मंत्री ने किया मिशन कटहल का शुभारंभ

*एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण, फलदार पौधों से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय*

 

रायपुर, 10 जुलाई 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने विद्यार्थियों, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा वनों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फलदार पौधे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों की आय बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वन हमारी अमूल्य प्राकृतिक धरोहर हैं। इनसे मिलने वाली वनोपज लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। इसलिए वनों का संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने विद्यालय और घरों में पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आग्रह किया।

 

*विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के 200 फलदार पौधों का सामूहिक रोपण*

 

कोण्डागांव जिले के ग्राम गोलावंड स्थित संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर में शुक्रवार को जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया तथा मिशन कटहल की शुरुआत करते हुए ग्रामीणों को ग्राफ्टेड कटहल के पौधे वितरित किए गए। वन मंत्री श्री कश्यप ने ग्राम गोलावंड में हितग्राही श्री बालकृष्ण यादव और श्री रैनु बघेल की बाड़ी में कटहल के पौधे लगाए। इसके बाद विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 200 फलदार पौधों का सामूहिक रोपण किया गया।

 

*किसानों से प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाने की अपील*

 

वन मंत्री ने किसानों से प्राकृतिक और जैविक खेती अपनाने की अपील करते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अधिक उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है। प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान बेहतर उत्पादन के साथ स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व तथा सुरक्षा बलों के प्रयासों से क्षेत्र में शांति और विकास का नया वातावरण बना है। अब दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास कार्य तेजी से पहुंच रहे हैं और बस्तर समृद्धि की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

 

*मिशन कटहल से मिलेगी अतिरिक्त आय*

 

मिशन कटहल के तहत ग्रामीणों को उच्च गुणवत्ता वाले ग्राफ्टेड कटहल के पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। व्यावसायिक स्तर पर कटहल की खेती से किसानों की आय बढ़ेगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। चयनित गांवों में ग्रामीणों की बाड़ियों में ग्राफ्टेड कटहल, आम और आंवला के पौधे भी लगाए जाएंगे, जिससे भविष्य में उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त होगी।

 

*वन महोत्सव के दौरान चल रहा है व्यापक पौधरोपण अभियान*

 

वन महोत्सव-2026 के तहत कोण्डागांव वनमंडल के सभी वन परिक्षेत्रों में 1 जुलाई से निःशुल्क पौधा वितरण और पौधरोपण अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसके लिए सभी वन परिक्षेत्र मुख्यालयों में निःशुल्क पौधा वितरण केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जहां से नागरिक आसानी से पौधे प्राप्त कर सकते हैं।

 

*फुलझाड़ू घास और माहुल पौधों का रोपण किया जाएगा*

 

वन विभाग द्वारा खाली वन क्षेत्रों में विभिन्न वानिकी प्रजातियों के बीजों का छिड़काव भी किया जा रहा है, जिससे प्राकृतिक रूप से वन विकसित हों और हरित क्षेत्र का विस्तार हो। इसके साथ ही मर्दापाल और नारंगी वन परिक्षेत्र में क्रमशः 250-250 हेक्टेयर क्षेत्र में फुलझाड़ू घास और माहुल पौधों का रोपण किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में वनमंडलाधिकारी श्री चूड़ामणि सिंह (भा.व.से.) ने नागरिकों से निःशुल्क पौधा वितरण केन्द्रों से पौधे लेकर एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने तथा वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनिता कोर्राम, जिला पंचायत सदस्य श्री नंदलाल राठौर, श्री राम कुमार कोर्राम, बीएसएफ के कमांडेंट, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

    रायपुर. 30 अगस्त 2026. महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही वे अपने परिवार की जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी आत्मनिर्भर निर्णय…

    Read more

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’

    ग्रामीणों ने उत्साह से सुना प्रधानमंत्री का संदेश, मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे मौजूद*   रायपुर. 30 अगस्त 2026. नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बदलते बस्तर की नई तस्वीर…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात