Ro no D15139/23

हर-घर मुनगा, घर-घर सुपोषण : कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए जनआंदोलन बन रहा मुनगा पौधारोपण अभियान

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के स्वस्थ छत्तीसगढ़ के संकल्प को मिल रही नई गति*

 

*महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के आह्वान पर प्रदेशभर में चल रहा विशेष अभियान*

 

रायपुर, 10 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और स्वस्थ छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने की दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषण और एनीमिया के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के आह्वान पर प्रदेशभर में “हर-घर मुनगा, घर-घर सुपोषण” अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रत्येक परिवार तक स्थानीय स्तर पर पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर कुपोषण और एनीमिया की समस्या को प्रभावी रूप से कम करना है।

 

अभियान के अंतर्गत बस्तर से लेकर सरगुजा और मैदानी क्षेत्रों तक आंगनबाड़ी केन्द्रों, पोषण वाटिकाओं तथा हितग्राहियों के घरों में मुनगा (सहजन) के पौधे लगाए जा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, महिलाओं, बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा विभागीय अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता से यह अभियान लगातार विस्तार पा रहा है।

 

बस्तर संभाग के सुकमा जिले में मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र लस्केपारा की पोषण वाटिका में बच्चों के साथ मुनगा एवं पपीता के पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को पौष्टिक आहार, पर्यावरण संरक्षण तथा स्थानीय खाद्य संसाधनों के महत्व की जानकारी देते हुए प्रत्येक परिवार से अपने घर एवं आंगन में मुनगा लगाने का आग्रह किया।

 

इसी क्रम में बेमेतरा जिले में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत “मुनगा पौधारोपण विथ सेल्फी अभियान” आयोजित किया गया। सेक्टर दाढ़ी-2 एवं कन्हेरा में गंभीर कुपोषित बच्चों, गर्भवती तथा एनीमिक महिलाओं के 18 घरों में मुनगा के पौधे लगाए गए। सेल्फी अभियान के माध्यम से लोगों को पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल तथा दैनिक जीवन में उनके उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

 

बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता से मुनगा पौधारोपण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि मुनगा की पत्तियां, फलियां और फूल आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन-ए, विटामिन-सी सहित अनेक आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसका नियमित सेवन बच्चों, किशोरियों, गर्भवती एवं धात्री माताओं के पोषण स्तर में सुधार, एनीमिया की रोकथाम तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि कुपोषण के खिलाफ लड़ाई केवल सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जीती जा सकती है। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर बच्चों और माताओं को बेहतर पोषण उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिकों से अधिक से अधिक मुनगा के पौधे लगाने तथा अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

 

राज्य सरकार का मानना है कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज और सुपोषित भविष्य की मजबूत नींव भी है। इसी सोच के साथ प्रदेशभर में आंगनबाड़ी केन्द्रों, पोषण वाटिकाओं और समुदाय की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान लगातार गति पकड़ रहा है तथा कुपोषण मुक्त, एनीमिया मुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में एक प्रभावी पहल बनकर उभर रहा है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग

      सेक्टर-18 में 40 एकड़ में आकार लेगा राष्ट्रीय स्तर का शिक्षण संस्थान, मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लीज अनुबंध और भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी *छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपने…

    Read more

    मेहनत का सम्मान, समय पर मेहनताना

      वीबी-जी रामजी योजना से ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार के साथ आर्थिक संबल, 5,964 श्रमिकों को 53.91 लाख रुपये की मजदूरी का भुगतान धमतरी 01 सितंबर2026// “काम किया, मेहनत की…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार