Ro no D15139/23

40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

PM Modi New Zealand Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं. वे पिछले 40 सालों में न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. पिछली बार वर्ष 1986 में राजीव गांधी ने न्यूजीलैंड की भारतीय प्रधानमंत्री के तौर पर यात्रा की थी. पीएम मोदी का ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने गर्मजोशी से स्वागत किया.

इस दौरे पर न्यूजीलैंड के पीएम द्वारा दोनों देशों को मजबूत करने के लिए रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की गई. जिसका उद्देश्य व्यापार, निवेश, शिक्षा, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाना है.

व्यापार बढ़ाने पर जोर

प्रधानमंत्री लक्सन ने कहा कि दोनों देशों ने हाल ही में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर हस्ताक्षर किया था. जिसके बाद काफी प्रगति हुई है. अब भारत और न्यूजीलैंड अन्य क्षेत्रों में भी मिलकर काम करेंगे. वहीं पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों का लक्ष्य 2030 तक आपसी व्यापार को दोगुना करना है. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की ओर से भारत में 20 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता भी जताई गई.

युवा कारोबारियों के लिए पीएम मोदी का सुझाव

ऑकलैंड में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के युवा उद्यमियों के लिए एक खास सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि 35 साल से कम उम्र के बिजनेस पर्सन का एक प्रतिनिधिमंडल (डेलिगेशन) न्यूजीलैंड से भारत और भारत से न्यूजीलैंड भेजा जाए. इससे युवा उद्यमियों को नए व्यापारिक अवसर और नए विचार सीखने का मौका मिलेगा.

भारतीय समुदाय को भी करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान न्यूजीलैंड के प्रमुख उद्योगपतियों और खेल जगत की हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे. इसके अलावा वे वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के एक बड़े कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे.

लक्सन ने जताया आभार

प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने पिछले साल भारत यात्रा के दौरान मिले गर्मजोशी भरे स्वागत को याद करते हुए पीएम मोदी का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के रिश्तों को मजबूत बनाने में प्रधानमंत्री मोदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है.

यह दौरा दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और रणनीतिक सहयोग को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है.

  • Related Posts

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह, सामने आया डरावना वीडियो

    स्पेन के दक्षिणी प्रांत अल्मेरिया के जंगलों में लगी भीषण आग ने 10 जुलाई तक 12 लोगों की जान ले ली. इसे देश के इतिहास की सबसे खतरनाक जंगल की…

    Read more

    Video : न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का गर्मजोशी से स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि उनके डेलिगेशन को जिस अपनापन से…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह, सामने आया डरावना वीडियो

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह, सामने आया डरावना वीडियो

    Video : न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    Video : न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स