Ro no D15139/23

बच्चों में गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान के लिए विशेष अभियान

*200 से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य जांच*

 

रायपुर , 11 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष स्वास्थ्य जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम बलरामपुर जिला में स्वास्थ्य विभाग ने यूनिसेफ एवं एमसीसीआर ट्रस्ट के सहयोग से विकासखंड शंकरगढ़ में बच्चों के लिए विशेष गैर-संचारी रोग स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया।

 

शिविर में 1 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 200 से अधिक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान 7 बच्चे सिकल सेल रोग से प्रभावित पाए गए, जिन्हें आगे की विस्तृत जांच, परामर्श एवं उपचार के लिए उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर जांच और उपचार से सिकल सेल सहित अन्य गैर-संचारी रोगों की जटिलताओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।

 

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सिकल सेल रोग, बाल मधुमेह तथा अन्य गैर-संचारी रोगों के लक्षण, नियमित जांच, समय पर उपचार और फॉलो-अप के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अभिभावकों को सलाह दी गई कि यदि बच्चों में अत्यधिक कमजोरी, बार-बार बुखार, लगातार प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, अचानक वजन घटना या अन्य असामान्य लक्षण दिखाई दें तो तत्काल निकटतम स्वास्थ्य संस्थान में जांच कराएं।

 

शिविर के दौरान बच्चों की समग्र स्वास्थ्य जांच, आवश्यक परामर्श तथा जरूरतमंद बच्चों के लिए उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफरल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि ऐसे विशेष शिविरों के माध्यम से बच्चों में गैर-संचारी रोगों की शीघ्र पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

 

शिविर के सफल संचालन में स्वास्थ्य विभाग, यूनिसेफ, एमसीसीआर ट्रस्ट, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम तथा विकासखंड स्वास्थ्य अधिकारियों का सक्रिय सहयोग रहा।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और महतारी वंदन योजना से बदली फूलमती देवी के परिवार की जिंदगी मासिक सहायता से बच्चों की पढ़ाई, पक्के आवास से मिला सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन

      अम्बिकापुर 11 जुलाई 2026/  शासन की हितग्राही मूलक योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। सरगुजा जिले की अम्बिकापुर नगर पालिक निगम के मठपारा की रहने…

    Read more

    प्रोजेक्ट सक्षम के तहत मास्टर ट्रेनर कार्यशाला आयोजित जीवन कौशल, आत्मविश्वास एवं लैंगिक समानता के माध्यम से बालिकाओं को सशक्त बनाने की पहल

    अम्बिकापुर 11 जुलाई 2026/  छत्तीसगढ़ जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग तथा दि रूम टू रीड इंडिया की संयुक्त पहल प्रोजेक्ट सक्षमः शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समानता के अंतर्गत 9 एवं 10…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स